Last Updated:
India vs Afghanistan, Live update One off Test Day-2: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में टीम इंडिया …और पढ़ें
भारत बनाम अफगानिस्तान, लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट
IND vs AFG one off Test Match Live cricket score Day-2: नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए खेल के पहले दिन टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बनाए. पहले दिन की समाप्ति तक कप्तान शुभमन गिल 103 रन और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. दूसरे दिन के खेल में ये दोनों बल्लेबाज यहां से अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे. भारत के लिए आउट होने वाले बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल (24), साई सुदर्शन (81) और केएल राहुल (100) रहे.
IND vs AFG live score Day-2: अफगानिस्तान के लिए सलीम सैफी और रहमान शरीफी ने लिया है विकेट
भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की तरफ से खेल के पहले दिन सबसे ज्यादा सलीम सैफी ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा रहमान शरीफी के खाते में भी एक विकेट आया.
IND vs AFG live score Day-2: शुभमन गिल और ऋषभ पंच क्रीज पर खड़े
भारत के खिलाफ खेल के पहले दिन की समाप्ति तक कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज खड़े थे. गिल 103 रन बनाकर नाबाद पवेलियन वापस लौटे थे, जबकि ऋषभ पंत दूसरे दिन के खेल में 50 रन से अपनी पारी को आगे बढाएंगे.
IND vs AFG live score Day-2: भारत ने पहले दिन बनाए थे 3 विकेट पर 368 रन
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए खेल के पहले दिन 3 विकेट पर 368 रन बनाए. पहले दिन भारत की तरफ से आउट होने वाले तीन बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और केएल राहुल रहे. केएल राहुल अपना शतक पूरा कर आउट हुए.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



