Image Slider

होमखेलक्रिकेटआंसू बने मुस्कान, वैभव सूर्यवंशी के सेलेक्शन पर दादी का छलका प्यार

Last Updated:

Vaibhav sooryavanshi grand mother first reaction: वैभव सूर्यवंशी पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में सेलेक्ट हुए हैं. आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर उनके घर में उत्सव का माहौल है. एक दिन पहले जहां पोते की श्रीलंका दौरे की विदाई को याद कर दादी की आंखें भर आईं, वहीं पिता संजीव सूर्यवंशी और मां की खुशी का ठिकाना नहीं है. बधाई देने वालों की भीड़ के बीच पूरा परिवार इस पल को देश के लिए गर्व की बात बता रहा है.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी के घर जश्न का माहौल.

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने पूरे देश का दिल जीत लिया है. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले मात्र 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का चयन पहली बार भारतीय भारतीय टीम में हुआ है. इस खबर के आते ही वैभव के घर पर उत्सव का माहौल है. आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से सनसनी मचाने वाले वैभव ने अब नीली जर्सी में नजर आएंगे. इस ऐतिहासिक पल पर वैभव के घर समस्तीपुर में पैर रखने की जगह नहीं है. बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और पूरा परिवार भावुक है.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के पहली बार भारत की सीनियर क्रिकेट टीम में चयन की खबर जैसे ही टीवी और सोशल मीडिया पर आई, उनके घर पर मानो दिवाली मनने लगी. पड़ोसियों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उनके घर पर जमा हो गई. वैभव के पिता संजीन सूर्यवंशी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘ हमारे घर पर मिठाई बांटी जा रही है. ये देश के लिए खुशी और गर्व की बात है. आईपीएल में उनका शानदार प्रदर्शन रहा था, उसी को देखकर हमें लग गया था कि भारतीय टीम में उनका चयन जरूर होगा. मैं इस प्यार के लिए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं.’

वैभव सूर्यवंशी के घर जश्न का माहौल.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||