Image Slider

Last Updated:

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में लोगों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपए ऐंठने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये नकद, ऑडी कार, दो दुर्लभ सांप, नोट गिनने की मशीन, फर्जी आधार कार्ड और मनोरंजन बैंक के नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं.

'दो मुंहा सांप दिलाएगा करोड़ों!'... सहारनपुर में ठगी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तारZoom

सहारनपुर में ठग गिरफ्तार

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित थाना कुतुबशेर में पुलिस ने दो मुंहे सांप (रेड सैंड बोआ) के नाम पर लोगों को चमत्कारी औषधि और भारी मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये नकद, ऑडी कार, दो दुर्लभ सांप, नोट गिनने की मशीन, फर्जी आधार कार्ड और मनोरंजन बैंक के नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं.

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दबनी कब्रिस्तान मार्ग स्थित पूजा एन्क्लेव के पास से आस मोहम्मद निवासी खताखेड़ी को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से 4.94 लाख रुपये नकद, ऑडी क्यू-3 कार, दो रेड सैंड बोआ सांप, 127 गड्डी मनोरंजन नोट, 145 गड्डी सफेद कागज और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए.

लाखों में बेचता था सांप
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करता था. वह अपने साथियों के साथ मिलकर दो मुंहे सांपों को दुर्लभ और चमत्कारी बताकर लोगों को लाखों रुपये में बेचता था. आरोपी ने बताया कि हाल ही में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक सांप 15 लाख रुपये में बेचा था, जिसमें से उसके हिस्से के 4.94 लाख रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए.

खुद को दिखाता था धनवान
आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि मनोरंजन नोट और सफेद कागज की गड्डियां लोगों को प्रभावित करने और खुद को धनवान दिखाने के लिए रखी जाती थीं, ताकि लोग आसानी से उसके झांसे में आ जाएं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं उसके फरार साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है. पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||