Image Slider

होमखेलक्रिकेटअय्यर में क्या देखा? न सूर्या सा तेज, न हार्दिक सा खेल, कप्तान बनने की कहानी

Last Updated:

Shreyas Iyer new captain: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. श्रेयस अय्यर को इस दौरे के लिए टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है. अय्यर की नियुक्ति सूर्यकुमार यादव की जगह हुई है. ऐसे में आइए समझते हैं आखिर अय्यर में क्या दिखा कि टीम इंडिया ने उन्हें नया कप्तान नियुक्त किया गया.

Zoom

श्रेयस अय्यर बने नए टी20 कैप्टन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है. इस टीम में वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव जैसे नए चेहरों को भी शामिल किया गया है, लेकिन टीम चयन का सबसे बड़ा आकर्षण श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपना रहा. श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टीम का कप्तान बनाया गया है. ये वही सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्हें रोहित शर्मा के बाद टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी और टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी में टी20 विश्व कप के खिताब का सफलतापूर्वक बचाव भी किया था. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर श्रेयस अय्यर में अचानक ऐसा क्या दिखा, जो उन्हें सीधे कप्तानी सौंप दी गई?

क्या है टी20 में अय्यर को कप्तान बनाने की इनसाइड स्टोरी?

इसमें कोई शक नहीं है कि श्रेयस अय्यर एक बेहतरीन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज होने के साथ-साथ शानदार कप्तान भी हैं. अय्यर ने आईपीएल में केकेआर और पंजाब के लिए कप्तानी करते हुए खुद को साबित भी किया है, लेकिन सच यह है कि अय्यर लगभग ढाई साल से वह भारत की टी20 टीम में शामिल नहीं किए गए थे. अय्यर आखिरी बार दिसंबर 2023 में भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में खेले थे. अय्यर की टीम में जगह न बन पाने के पीछे कई कारण थे. हालांकि, अब जब सूर्या की छुट्टी हो गई है, तो यह जानना जरूरी है कि आखिर अय्यर में चयनकर्ताओं को ऐसा क्या दिखा कि उनकी सीधे कप्तान के तौर पर टीम में वापसी कराई गई.

बता दें कि 35 साल के हो चुके सूर्यकुमार यादव अपने करियर के उस पड़ाव पर हैं, जहां वे अगले कुछ सालों तक ही खेल सकते हैं. इसके अलावा उनके हालिया फॉर्म के कारण भी चयनकर्ताओं ने उनसे अपना मुंह फेर लिया. वहीं श्रेयस अय्यर की उम्र अभी 31 साल है, जो टीम को एक लंबी अवधि का विकल्प प्रदान करते हैं. इसके अलावा अय्यर मिडिल ऑर्डर में एक जबरदस्त संतुलन प्रदान करते हैं, जिससे बल्लेबाजी को मजबूती मिलती है. यही कारण है कि सूर्या जैसी विस्फोटक शैली और हार्दिक पांड्या जैसे ऑलराउंड खेल न होने के बावजूद चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है.

आईपीएल में श्रेयस अय्यर की निरंतरता

श्रेयस अय्यर भले ही टीम इंडिया से बाहर रहे हों, लेकिन आईपीएल में उन्होंने लगातार बेहतरीन निरंतरता दिखाई है. हाल ही में खत्म हुए सीजन में भी अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया. अय्यर ने टीम के लिए 14 मैचों में 1 शतक की मदद से 498 रन बनाए. इससे पहले आईपीएल 2025 में भी अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए 604 रन बनाए थे और अपनी कप्तानी में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था. आईपीएल में इसी निरंतर दमदार प्रदर्शन के कारण अय्यर को भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||