Image Slider

Last Updated:

अगर आपको अपना मूड फ्रेस करना है, तो ओटीटी पर मौजूद बेहतरीन कॉमेडी शोज और फिल्में देखनी चाहिए. इसमें ‘मां-बहन’ जैसी अनूठी क्राइम-कॉमेडी और ‘टोस्टर’ में राजकुमार राव की अतरंगी कहानियां शामिल हैं. यहां रवि किशन की कोर्टरूम ‘मामला लीगल है’ को भला कैसे भूल सकते हैं. ‘द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ शोबिज के अंदरूनी ड्रामे को उजागर करता है, वहीं ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘सिंगल पापा’ उलझनों व पैरेंटिंग को बेहद मजेदार ढंग से दिखाते हैं.

नई दिल्ली: अगर आप भी भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा ब्रेक लेकर खुलकर हंसना चाहते हैं, तो ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का पूरा डोज है. ‘सिंगल पापा’ की मुश्किलों से लेकर घर की महिलाओं के अजीबोगरीब कारनामों तक, ओटीटी पर हर तरह का फ्लेवर परोसा गया है. कुछ ऐसी नई वेब सीरीज और फिल्में आई हैं जो वीकेंड पर आपका मूड एकदम फ्रेश करने की गारंटी देती हैं.

‘टोस्टर’ की शुरुआत तो एक मामूली घरेलू मशीन से होती है, लेकिन आगे चलकर कहानी इतनी टेढ़ी हो जाती है कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. अजीबोगरीब किरदारों और अचानक आने वाले ट्विस्ट्स के बीच राजकुमार राव की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग देखने को मिलती है. पूरी टीम की आपस में जो ट्यूनिंग है, वो इस पूरी फिल्म को बहुत रफ्तार से आगे बढ़ाती है.

‘मां-बहन’ क्राइम और कॉमेडी का अनोखा मेल-जोल है. अगर आपकी रसोई में अचानक एक लाश मिल जाए, तो आप क्या करेंगे? इस कहानी में रेखा और उनकी दो बेटियां जया और सुषमा घबराने के बजाय जुगाड़ लगाने में जुट जाती हैं. माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धर्ना दुर्गा की अदाकारी से सजी यह छोटे शहर की कहानी आपको हंसने पर मजबूर कर देगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ग्लैमर की दुनिया के पीछे का सच देखना हो, तो ‘द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक बढ़िया चॉइस है. यहां कैमरे के पीछे का वो ड्रामा दिखाया गया है जो आम लोग कभी नहीं देख पाते. बड़े-बड़े कलाकारों के नखरे, शोबिज की अंदरूनी राजनीति और फेम पाने की भूख को इस तरह पेश किया गया है कि आपको बॉलीवुड की इस चमकीली दुनिया से एक अलग ही किस्म का मजा आने लगेगा.

सीरीज ‘मामला लीगल है’में कोर्ट-कचहरी के मामलों को बेहद मजाकिया अंदाज में ढाला गया है. यह जिला कोर्ट के अजीब मामलों, सिरफिरे वकीलों और कानून की दुनिया की अनकही कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें रवि किशन ने ‘त्यागी’ का जो रोल निभाया है, वो वाकई कमाल का है. उनके किरदार में गंभीरता और हंसाने का एक लाजवाब कॉम्बिनेशन दिखता है.

फैमिली ड्रामा से भरपूर ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘सिंगल पापा’ की. ‘दे दे प्यार दे 2’ जहां रोमांस, हंसी और एक प्यारे से मैसेज का तड़का लगाती है, वहीं ‘सिंगल पापा’ में कुणाल खेमू ने एक ऐसे अकेले पिता का रोल किया है जो डेटिंग और पैरेंटिंग के बीच फंसा है. कुणाल के कमाल के चेहरे के एक्सप्रेशन्स और रोजमर्रा की ये मजेदार उलझनें आपके वीकेंड को यादगार बना सकती हैं.

अगर आपको थोड़ा समझदारी भरा और तीखा ह्यूमर पसंद है, तो आप ‘वीर दास: फूल वॉल्यूम’ को बिल्कुल मिस मत कीजिएगा. अपने इस पांचवें नेटफ्लिक्स स्पेशल में इंटरनेशनल एमी विजेता वीर दास ने समाज और अपनी निजी जिंदगी पर ऐसे कमाल के ऑब्जर्वेशन्स शेयर किए हैं, जो काफी स्मार्ट और तेज हैं. उनका यह स्टैंड-अप सेट आपको हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करता है.

घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठकर कुछ देखना हो, तो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से बेहतर भला क्या हो सकता है. नामी सेलिब्रिटी, उनके साथ होने वाली मजेदार गपशप और पुराने जाने-पहचाने किरदारों के स्केच आज भी हर पीढ़ी के फेवरेट बने हुए हैं. यह शो हर बार वही पुरानी, जानी-पहचानी और दिल को खुश कर देने वाली कॉमेडी लेकर आता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||