पॉपुलर फैमिली ड्रामा सीरीज ‘गुल्लक’ अपने 5वें सीजन के साथ 5 जून से सोनी लिव पर लौट रही है. नए सीजन में मिश्रा परिवार के रिश्तों में पहले से ज्यादा गहराई, परिपक्वता और बदलाव देखने को मिलेंगे, लेकिन मिडिल क्लास जिंदगी की वही पुरानी गर्माहट और सादगी बरकरार रहेगी. सीजन में हर्ष मायर (अमन) नए अंदाज में दिखेंगे, जबकि अनंत वी जोशी अब ‘अन्नू मिश्रा’ के नए किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा, हेली शाह (प्रीति) और अन्नू के बीच के बदलती केमिस्ट्री और क्लास डिफरेंस को भी बखूबी दिखाया जाएगा.
नई दिल्ली: मिडिल क्लास का पॉपुलर शो ‘गुल्लक 5’ अपने नए कलेवर के साथ 5 जून से स्ट्रीम होने को तैयार है. कलाकारों ने वादा किया है कि मिश्रा परिवार की कहानी में एक बिल्कुल नया चैप्टर खुलेगा. हालांकि, शो की वही पुरानी गर्माहट और सच्चाई बिल्कुल नहीं बदलेगी, जिसने इसे भारत का सबसे पसंदीदा फैमिली ड्रामा बनाया है. शो की स्टार कास्ट ने ‘गुल्लक 5’ के मजेदार राज खोले. (फोटो साभार: IMDb)
संतोष मिश्रा का रोल निभाने वाले जमीम खान ने एएनआई से बातचीत में कहा कि शो की असली ताकत इसकी सादगी में है. यह दुनिया के सबसे बड़ी क्लास यानी मिडिल क्लास की जिंदगी को दिखाता है. गुल्लक में इस लाइफस्टाइल को बेहद असली, मजेदार और इमोशनल तरीके से पेश किया गया है, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है. (फोटो साभार: IMDb)
जमीम खान ने एक बढ़िया बात कही, ‘नई स्किन, लेकिन वही आत्मा.’ इसका मतलब है कि इस बार दर्शकों को पुराने जज्बात के साथ-साथ कुछ नए बदलाव भी देखने को मिलेंगे. रिश्तों की गहराई बढ़ेगी और सबसे अच्छी बात यह है कि इस सीजन में हर कोई पहले से ज्यादा शांत और सुलझा हुआ नजर आएगा. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अमन मिश्रा का किरदार निभाने वाले हर्ष मायर ने अपने रोल के बारे में कुछ हिंट्स दिए हैं. उन्होंने बताया कि इस बार अमन के किरदार में नई मस्ती और मजेदार बातें जोड़ी गई हैं. घर के बाकी लोगों के साथ उसके रिश्ते बदलेंगे और शरारतें भी बढ़ेंगी. पर इस बार ये बचकानी नहीं, बल्कि थोड़ी सयानी शरारतें होंगी. (फोटो साभार: IMDb)
गुल्लक सीजन 5 का सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब आनंद ‘अन्नू’ मिश्रा के रोल में अनंत वी जोशी नजर आएंगे. अनंत खुद पिछले चार सीजन से इस शो को एक दर्शक के रूप में देख रहे थे. अब इस मशहूर फैमिली का हिस्सा बनना उनके लिए जितना रोमांचक है, उतना ही चैलेंजिंग भी है. (फोटो साभार: IMDb)
अनंत ने अन्नू के किरदार को लेकर बताया कि इस सीजन में उसे कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. उसका सफर एक ऐसे युवा जैसा है जो पहली बार अपना घोंसला छोड़ता है. बाहर की दुनिया में उसे रिजेक्शन और परेशानियां तो मिलती हैं, लेकिन आखिर में उसे सुकून सिर्फ अपने मिश्रा परिवार के पास आकर ही मिलता है. (फोटो साभार: IMDb)
डॉ. प्रीति सिंह का किरदार निभा रही हेली शाह भी इस बार कुछ नया लेकर आ रही हैं. पिछले सीजन में तो उनके किरदार की सिर्फ शुरुआत हुई थी, लेकिन इस बार दर्शकों को प्रीति और अन्नू के रिश्ते को करीब से देखने का मौका मिलेगा. दोनों के बीच की केमिस्ट्री और उनके क्लास डिफरेंस को बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है. (फोटो साभार: IMDb)
हेली शाह का मानना है कि मिडिल क्लास घरों की कहानियों में इस बार भी वही पुराना जादू और सच्चाई बरकरार है. टीवीएफ (TVF) की बनाई यह सीरीज उत्तर भारत के एक छोटे से शहर के परिवार की कहानी है. अगर आप भी मिश्रा परिवार के इस नए सफर का गवाह बनना चाहते हैं, तो 5 जून से सोनी लिव पर इसे देखना न भूलें. (फोटो साभार: IMDb)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



