Image Slider

Cash and jewellery worth lakhs stolen after breaking the lock of the flat



इंदिरापुरम। नीतिखंड तीन निवासी राधा रमण के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने वारदात दो जून को दिन-दहाड़े अंजाम दी और तीन जून को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। दर्ज मामले में राधा रमण ने बताया कि दो जून की सुबह पत्नी अनुराधा के साथ काम पर गए थे। शाम को जब अनुराधा लौटीं तो घर का ताला टूटा मिला। चोर घर से लाखों के जेवर और एक टीवी के अलावा सात हजार रुपये चुरा ले गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सर्विलांस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। ब्यूरो


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||