एमिलो गे(Emilio gay) के क्रिकेटर बनने की कहानी बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायी है. बेडफोर्ड स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी करने वाले एमिलो ने बहुत छोटी उम्र में ही क्रिकेट की बारीकियों को सीख लिया था. उनके टैलेंट को पहचानते हुए नॉर्थम्पटनशायर की एकेडमी ने उन्हें अंडर-15 लेवल पर ही अपने साथ जोड़ लिया था. साल 2018 एमिलो के करियर का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जब उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘एकेडमी प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुना गया. इस अवॉर्ड ने उनके लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के दरवाजे खोल दिए और उन्हें नॉर्थम्पटनशायर के साथ अपना पहला प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट मिला.
एमिलो गे ने इटली से टी20 खेला था और अब इंग्लैंड से टेस्ट खेल रहे हैं.
यूं खिंचा इंग्लैंड के सिलेक्टर्स का ध्यान
साल 2019 के सितंबर महीने में उन्होंने नॉर्थम्पटनशायर के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी तकनीक व धैर्य के दम पर वह टॉप-ऑर्डर के एक बेहद भरोसेमंद बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में स्थापित हो गए. एमिलो गे की असली ताकत उनका क्रीज पर टिककर लंबी पारियां खेलने का जज्बा है.अप्रैल 2024 में उन्होंने मिडिलसेक्स के खिलाफ खेलते हुए 261 रनों की एक मैराथन पारी खेली थी. यह किसी भी नॉर्थम्पटनशायर के खिलाड़ी द्वारा मिडिलसेक्स के खिलाफ बनाया गया अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. इस ऐतिहासिक पारी ने इंग्लैंड के सिलेक्टर्स का ध्यान उनकी तरफ खींचा. इसके बाद अगस्त 2024 में वह तीन साल के करार पर डरहम की टीम में शामिल हो गए.
एमिलो गे का घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड
अगर एमिलो गे के ओवरऑल घरेलू रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो उनका मुख्य फोकस रेड-बॉल क्रिकेट यानी फर्स्ट-क्लास फॉर्मेट पर ही रहा है. उन्होंने अब तक खेले 73 फर्स्ट-क्लास मैचों की 128 पारियों में 39.84 की शानदार औसत के साथ कुल 4,702 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 13 बेमिसाल शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं, जो उनकी निरंतरता को साबित करते हैं.
16 साल के एमिलो गे का व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है
वहीं, व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड प्रभावित करने वाला है. लिस्ट ए (50 ओवर फॉर्मेट) क्रिकेट में एमिलो ने 36.93 की औसत और 92.77 के तेज स्ट्राइक रेट से 1,182 रन बनाए हैं, जिसमें दो शानदार शतक भी शामिल हैं. भले ही एमिलो को एक पारंपरिक टेस्ट बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा हो, लेकिन उनके पास खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में भी कूट-कूट कर आक्रामकता भरी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंग्लैंड की कैप पहनने से पहले वह साल 2025 में यूरोपीय क्षेत्रीय क्वालीफायर के दौरान इटली की तरफ से टी20 मैच खेल चुके हैं.
गे 16 टी20 खेल चुके हैं
उन्होंने अब तक केवल 16 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें तीन अंतरराष्ट्रीय टी20 (T20I) शामिल हैं. छोटे फॉर्मेट में कम मौकों के बावजूद उनका टी20 स्ट्राइक रेट 143.31 का है. दिलचस्प बात यह है कि इटली के लिए खेलते हुए उन्होंने महज 30 गेंदों में 64 रन ठोक दिए थे, जहां उनका स्ट्राइक रेट 213.33 का रहा था.यह साफ दिखाता है कि वह जरूरत पड़ने पर बैजबॉल शैली में भी ढल सकते हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11
एमिलो गे के इसी शानदार और बहुमुखी प्रदर्शन को देखते हुए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने उन्हें न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया और पहले ही मैच में मौका भी दे दिया. कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रैंडन मैकुलम को उम्मीद है कि गे और डकेट की जोड़ी इंग्लैंड को एक ठोस शुरुआत दिलाएगी.
लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की अंतिम एकादश (Playing XI) इस प्रकार है:
एमिलो गे, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग और शोएब बशीर.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


