Khan Sir Coaching Centre Attack LIVE: बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मुसल्लहपुर हाट स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर हुई इस घटना में एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला मारपीट और हिंसक झड़प से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. घायल सुरक्षा गार्ड के बयान के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पटना के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है और उनके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है, ताकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा सके.
खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके. इस बीच, खान सर ने घटना के पीछे एक प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान का हाथ होने की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि उनके संस्थान में कम फीस पर पढ़ाई कराई जाती है और बड़ी संख्या में छात्रों को सफलता मिल रही है, जिससे कुछ लोग असहज महसूस कर रहे हैं. उनके मुताबिक, यही वजह इस हमले के पीछे हो सकती है.
खान सर ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने कोचिंग संस्थान के कार्यालय में तोड़फोड़ की और फायरिंग भी की. उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है. साथ ही घायल सुरक्षा गार्ड ने भी कथित तौर पर हमलावरों की पहचान कर ली है. उनका दावा है कि हमलावर पास के एक कोचिंग सेंटर से जुड़े लोग हैं. उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग करते हुए कहा कि गरीब छात्रों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है. खान सर ने कहा कि जब बड़ी संख्या में छात्र सफलता हासिल करते हैं तो कुछ असामाजिक तत्व इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते और डराने-धमकाने की कोशिश करते हैं.
Khan Sir Coaching Attack LIVE: एफआईआर में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग का जिक्र नहीं
खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग लाइव: खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है. दरअसल, मंगलवार शाम को खान सर ग्लोबल स्टडीज सेंटर पर हमला किया गया था. खान सर ने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि राइवल कोचिंग संस्थान वाले ने फायरिंग और तोड़फोड़ करवाया. अब पता चला है कि इस मामले में जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें गोलीबारी का जिक्र ही नहीं है.
Khan Sir Coaching Attack LIVE: ‘प्रशासन सहयोग कर रहा, गिरफ्तारियां भी हुईं, आप चिंता न करें’, खान सर की छात्रों से अपील
खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग लाइव: पटना में कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद उत्पन्न स्थिति के बीच खान सर स्वयं छात्रों के बीच पहुंचे और माइक के माध्यम से सभी से शांति बनाए रखने तथा घर लौटने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है और कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. खान सर ने छात्रों से सड़क खाली करने का अनुरोध करते हुए कहा कि रास्ता जाम रहने से आम लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, इसलिए किसी भी छात्र को चिंता करने की जरूरत नहीं है. हालांकि, बार-बार की अपील के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग परिसर के बाहर डटे रहे और वहां से हटने को तैयार नहीं दिखे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा.
Khan Sir Coaching Attack LIVE: सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने में जुटी पुलिस
खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग लाइव: पटना में शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई कथित फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. मामले पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी सेंट्रल दीक्षा ने कहा कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है और आवेदन लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र के CCTV फुटेज की गहन जांच की जा रही है, ताकि घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी जुटाई जा सके. पुलिस को एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. अधिकारियों द्वारा घायल व्यक्ति से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और अधिकारियों ने जल्द तथ्य सामने आने की उम्मीद जताई है.
#WATCH | Patna, Bihar: SP City Diksha says, “The individuals involved appear to be associated with the coaching centre located across the street. Everything is currently being verified; formal complaints are being recorded, and further proceedings are underway… All video… https://t.co/5fSeoroGWH pic.twitter.com/mcx6PSDBsW
— ANI (@ANI) June 3, 2026
Khan Sir Coaching Attack LIVE: छात्रों में भारी आक्रोश
खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग लाइव: मंगलवार देर रात खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया था. इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में छात्र खान सर के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ खान सर को सुरक्षा प्रदान करने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.
Khan Sir Coaching Attack LIVE: खान सर ने छात्रों से की घर लौटने की अपील
खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग लाइव: स्थिति को नियंत्रित करने के लिए खान सर स्वयं कोचिंग सेंटर की बालकनी में पहुंचे और छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने बार-बार छात्रों से सड़क खाली कर अपने-अपने घर लौटने का अनुरोध किया. हालांकि, खान सर की अपील के बावजूद छात्र मौके से हटने को तैयार नहीं दिखे और लगातार नारेबाजी करते रहे. प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि जब तक प्रशासन उनकी सुरक्षा संबंधी मांगों पर स्पष्ट आश्वासन नहीं देता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोचिंग सेंटर के बाहर माहौल काफी तनावपूर्ण रहा, हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी था. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे तथा भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे.
Khan Sir Coaching Attack LIVE: सड़क पर उतरे छात्र, खान सर की शांति बनाए रखने की अपील
खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग लाइव: खान सर के कोचिंग संस्थान पर मंगलवार देर रात हुई कथित तोड़फोड़ और गोलीबारी की घटना के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कोचिंग पढ़ने पहुंचे छात्रों ने संस्थान के बाहर नारेबाजी करते हुए खान सर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई. छात्रों का कहना था कि उनके प्रिय शिक्षक पर हुआ हमला बेहद गंभीर है और प्रशासन को तत्काल उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए. सुबह से ही खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई. देखते ही देखते मुसल्लहपुर हाट क्षेत्र में हजारों छात्र एकत्र हो गए, जिससे इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई. मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई.
Khan Sir Coaching Attack LIVE: पुलिस को सौंपा गया सीसीटीवी फुटेज
खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग लाइव: पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद मामला और गरमा गया है. संस्थान की ओर से आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और फायरिंग भी की. कोचिंग प्रबंधन का दावा है कि घटना की पूरी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है और फुटेज जांच एजेंसियों को सौंप दी गई है. प्रबंधन के अनुसार, घायल सुरक्षा गार्ड ने भी हमलावरों की पहचान कर ली है. आरोप लगाया गया है कि हमले के पीछे पास स्थित एक प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान के लोग हैं. संस्थान की ओर से कहा गया कि संबंधित कोचिंग के लोगों ने पहले भी खान सर के कोचिंग सेंटर को उड़ाने जैसी धमकियां दी थीं. घटना के बाद प्रबंधन ने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Khan Sir Coaching Attack LIVE: खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर जुटी छात्रों की भीड़
खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग लाइव: पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद बुधवार 3 जून 2026 को भी कोचिंग नहीं खुल सका. इस बीच बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए संस्थान के बाहर पहुंच गए हैं. छात्रों का कहना है कि उन्हें कोचिंग के संचालन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. सूचना के अभाव में संस्थान के बाहर छात्रों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. कई छात्र दूर-दराज के इलाकों से पढ़ाई के लिए पहुंचे हैं और कोचिंग खुलने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, हमले की घटना के बाद इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है.
Khan Sir Coaching Attack LIVE: हमें सुरक्षा दी जाए – खान सर
खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग लाइव: खान सर ने कोचिंग सेंटर पर अटैक के बाद कहा कि देर शाम कुछ लोग यहां पहुंचे और उसके बाद हमारे कोचिंग में तोड़फोड़ किए. यहां पर गार्ड मौजूद था, उसके साथ मारपीट किया गया है. अभी वह अस्पताल में भर्ती है पूरी तरीके से लहूलुहान कर दिया है. खान सर ने आगे बताया कि इस घटना के बाद हमने नेम्ड FIR कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द यह साफ हो जाएगा कि कौन लोग पहुंचे थे. जिन लोगों ने मारपीट की है सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि कुछ दिन पहले भारी संख्या में बिहार पुलिस का रिजल्ट आया है, जिसको लेकर बार-बार धमकी दिया जा रहा था और आज ऐसा हमला हो जाएगा यह अंदाजा नहीं था. लोगों को जलन है जिसको लेकर इससे पहले भी कई बार धमकी दिया गया. आज ताबड़तोड़ फायरिंग किया गया. खान सर ने कहा कि उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए.
Khan Sir Coaching Attack LIVE: क्या बोले पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा?
खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग लाइव: पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय कुमार शर्मा ने कोचिंग संस्थान के बाहर हुए हमले के मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. SSP के मुताबिक, पुलिस ने घटना से जुड़े CCTV फुटेज की पहचान कर ली है और उसकी जांच की जा रही है. हमले में घायल सुरक्षा गार्ड का अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्रारंभिक जांच में मामला आपसी प्रतिद्वंद्विता से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
Khan Sir Coaching Attack LIVE: खान सर ने किसपर लगाया हमले का आरोप
खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग लाइव: पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई फायरिंग और सुरक्षा गार्ड पर हमले के मामले में खान सर ने प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थानों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ असभ्य लोगों ने संस्थान के बाहर आकर सुरक्षा गार्ड की बुरी तरह पिटाई की, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. खान सर ने दावा किया कि इस हमले के पीछे उनकी कम फीस में शिक्षा उपलब्ध कराने की पहल एक प्रमुख कारण हो सकती है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते कि गरीब और जरूरतमंद छात्रों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले. उन्होंने कहा कि गरीबों को भी पढ़ने का अधिकार है और हम उन्हें सस्ती शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



