Last Updated:
DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: कर्नाटक में आज डीके शिवकुमार कुछ ही देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के भीतर सियासी तनाव अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. डिप्टी सीएम पद को लेकर आ…और पढ़ें
डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. (फोटो ANI)
डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज: डीके शिवकुमार के लिए आज का दिन सिर्फ एक शपथ ग्रहण समारोह नहीं, बल्कि लंबी राजनीतिक तपस्या का सबसे बड़ा पड़ाव माना जा रहा है. कर्नाटक की राजनीति में कई बार संकटमोचक की भूमिका निभाने वाले डीके अब कुछ ही देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. लेकिन बेंगलुरु की सियासत में आज सिर्फ जश्न का माहौल नहीं है. सत्ता के गलियारों में अभी भी बेचैनी साफ दिखाई दे रही है. कांग्रेस के भीतर डिप्टी सीएम फॉर्मूले से लेकर सिद्धारमैया की नई भूमिका तक कई मुद्दों पर पर्दे के पीछे लगातार बातचीत चल रही है. पार्टी आलाकमान चाहता है कि यह बदलाव एक मजबूत और स्थिर सरकार की तस्वीर पेश करे, लेकिन अंदरूनी खींचतान ने पूरे घटनाक्रम को और ज्यादा दिलचस्प बना दिया है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आज की शपथ सिर्फ नई सरकार की शुरुआत नहीं, बल्कि कांग्रेस के भीतर नए शक्ति संतुलन की भी शुरुआत साबित हो सकती है.
डीके शिवकुमार लंबे समय से मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार माने जाते रहे हैं. 2023 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही रोटेशनल सीएम फॉर्मूले की चर्चा लगातार होती रही. हालांकि पार्टी नेतृत्व ने कभी खुलकर इसकी पुष्टि नहीं की, लेकिन सिद्धारमैया और डीके खेमे के बीच खींचतान लगातार बनी रही. अब जब नेतृत्व परिवर्तन हो रहा है तो कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि सत्ता के दो केंद्र बनने की छवि से कैसे बचा जाए. सूत्रों के मुताबिक नई कैबिनेट में 13 से 15 मंत्री शपथ ले सकते हैं, लेकिन डिप्टी सीएम पद को लेकर अब भी आखिरी फैसला नहीं हो पाया है. इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा सिद्धारमैया को CWC सदस्य बनाए जाने को भी बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.
डिप्टी CM फॉर्मूले और कैबिनेट पर बढ़ा सस्पेंस
कांग्रेस के भीतर फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा डिप्टी सीएम पद और कैबिनेट विस्तार को लेकर हो रही है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी दो या तीन डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला अपना सकती है. एक पद के लिए जी परमेश्वर और प्रियांक खरगे के नाम चर्चा में हैं, जबकि सिद्धारमैया खेमे की ओर से उनके बेटे यतींद्र सिद्धारमैया का नाम भी सामने आ रहा है. हालांकि आलाकमान किसी भी नए विवाद से बचने के लिए कुछ पद फिलहाल खाली रखने पर भी विचार कर रहा है. बताया जा रहा है कि पहली सूची में 13 से 15 मंत्री शपथ ले सकते हैं.
सिद्धारमैया ने राज्यसभा जाने के प्रस्ताव को फिर से ठुकरा दिया है. राहुल गांधी ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने साफ संकेत दिए हैं कि वह कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय रहेंगे. यही वजह है कि सरकार और संगठन के बीच समन्वय समिति बनाने का प्रस्ताव भी चर्चा में आया. सूत्रों के मुताबिक इस समिति का अध्यक्ष सिद्धारमैया को बनाने पर विचार हुआ, लेकिन डीके शिवकुमार खेमे ने इसका विरोध किया है. उनका मानना है कि इससे समानांतर सत्ता केंद्र बनने का संदेश जाएगा.
कांग्रेस नेतृत्व अब सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश में जुटा हुआ है. राहुल गांधी चाहते हैं कि नई सरकार में दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिले. सिद्धारमैया के हटने के बाद कांग्रेस नहीं चाहती कि ओबीसी नेतृत्व कमजोर होने का संदेश जाए. यही कारण है कि कैबिनेट गठन में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों पर बेहद सावधानी से काम किया जा रहा है. पार्टी इस बदलाव को ‘फ्रेश स्टार्ट’ के तौर पर पेश करना चाहती है ताकि संभावित एंटी इनकंबेंसी से भी बचा जा सके.
खड़गे का बड़ा संतुलन फॉर्मूला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्य समिति यानी CWC का सदस्य बनाकर बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है. पार्टी नेतृत्व नहीं चाहता कि सिद्धारमैया खुद को पूरी तरह अलग-थलग महसूस करें. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम उन्हें सम्मानजनक भूमिका देने और पार्टी के भीतर संतुलन बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा है. इससे एक तरफ सिद्धारमैया खेमे को संदेश गया है, वहीं दूसरी तरफ डीके शिवकुमार को भी स्पष्ट संकेत मिला है कि पार्टी नेतृत्व दोनों नेताओं के बीच संतुलन बनाए रखना चाहता है.
शपथ समारोह पर पूरे देश की नजर
डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4 बजे लोक भवन में होगा. कांग्रेस इसे सिर्फ सरकार गठन नहीं, बल्कि दक्षिण भारत में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के मौके के तौर पर भी देख रही है. पार्टी के कई बड़े नेता समारोह में शामिल हो सकते हैं. बेंगलुरु में सुरक्षा और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. अब सबसे बड़ी नजर इस बात पर है कि क्या कांग्रेस इस सत्ता परिवर्तन के बाद अंदरूनी कलह को शांत कर पाएगी या फिर आने वाले दिनों में नई सियासी खींचतान देखने को मिलेगी.
डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: डीके शिवकुमार को लेकर सिद्धारमैया ने क्या लिखा
DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 30 मई को डीके शिवकुमार को बधाई देते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया था. उन्होंने लिखा कि उन्होंने डीके शिवकुमार की अदम्य ऊर्जा, संगठनात्मक क्षमता और कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को करीब से देखा है. सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें आठ वर्षों तक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला और उन्होंने कर्नाटक को समृद्ध, आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी राज्य बनाने की कोशिश की. उन्होंने आगे लिखा, ‘अब इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है. मुझे पूरा विश्वास है कि आपके पास इसके लिए जरूरी दृढ़ता, क्षमता और दूरदृष्टि मौजूद है.’
DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: शपथ ग्रहण में शामिल होने बेंगलुरु रवाना हुए राहुल गांधी
डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए. वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है. इसके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रह सकते हैं.
डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: CM के साथ 13 से 15 मंत्री ले सकते हैं शपथ
DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक में मुख्यमंत्री के साथ 13 से 15 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. हालांकि डिप्टी सीएम पद को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और मल्लिकार्जुन खड़गे खेमे के बीच चल रही अंदरूनी खींचतान के कारण इस मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई है. पार्टी नेतृत्व लगातार विचार-विमर्श में जुटा हुआ है और अंतिम फैसला अभी बाकी है.
DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पूजा
डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे डीके शिवकुमार के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधलार को पूजा-अर्चना की. रामनगर जिले के कनकपुरा स्थित श्री केंकरम्मा मंदिर में समर्थकों ने उनकी सफलता और नए कार्यकाल के लिए प्रार्थना की. डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं, जिसे लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है.
डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: गांधी परिवार को लेकर भावुक हुए डीके शिवकुमार
डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण से पहले गांधी परिवार को अपनी राजनीतिक यात्रा में अहम बताया है. X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी परिवार उनके लिए नेतृत्व, भरोसे और कठिन समय में साथ खड़े रहने की मिसाल रहा है. डीके शिवकुमार ने कहा कि एक जमीनी कार्यकर्ता से कर्नाटक का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलने तक के सफर में गांधी परिवार के विश्वास और समर्थन की बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के मार्गदर्शन तथा कर्नाटक की जनता के आशीर्वाद से वह एक प्रगतिशील, समावेशी और समृद्ध कर्नाटक बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे.
DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: एक महीने बाद हो सकता है डीके कैबिनेट का विस्तार
डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: कर्नाटक में डीके शिवकुमार सरकार के गठन के बाद करीब एक महीने में कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक सभी मंत्री पदों पर चर्चा पूरी नहीं हो पाई है, इसलिए फिलहाल सीमित मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण होगा. वहीं एक अन्य वरिष्ठ नेता ने बताया कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया खेमे के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए उपमुख्यमंत्री पद को लेकर भी चर्चा हुई, लेकिन इस पर अंतिम फैसला फिलहाल टाल दिया गया है.
डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: नई कर्नाटक कैबिनेट को लेकर देर रात तक चला मंथन
DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस हाईकमान ने नई कैबिनेट के गठन को लेकर मंगलवार देर रात तक मंथन किया. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत शीर्ष नेताओं ने मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकें कीं. शपथ ग्रहण से 24 घंटे पहले तक दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं.
DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: शपथ ग्रहण से पहले डीके शिवकुमार के पोस्टर-बैनरों की धूम
डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले डीके शिवकुमार के समर्थन में उनके कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र में बड़े-बड़े पोस्टर और कटआउट लगाए गए हैं. समर्थकों ने इलाके को बैनरों और स्वागत संदेशों से सजा दिया है. डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.
#WATCH | Banners and cutouts congratulating Karnataka CM designate DK Shivakumar put up around his residence in Kanakapura Assembly constituency area, from where he is also an MLA.
DK Shivakumar will take the oath as the Chief Minister today. pic.twitter.com/ZadqeveU0a
— ANI (@ANI) June 3, 2026
डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: आज शाम 4 बजे होगा शक्ति प्रदर्शन
DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: डीके शिवकुमार आज शाम 4 बजे लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. कांग्रेस इसे सिर्फ शपथ समारोह नहीं, बल्कि दक्षिण भारत में अपने नए राजनीतिक संदेश के तौर पर भी पेश कर रही है. पार्टी की कोशिश है कि नेतृत्व परिवर्तन के बाद स्थिर सरकार की छवि बनाई जाए. हालांकि सबकी नजर अब इस बात पर है कि क्या कांग्रेस अंदरूनी कलह को सच में संभाल पाएगी या नहीं.
DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: खड़गे का बड़ा दांव, CWC में एंट्री
डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्य समिति यानी CWC का सदस्य बनाकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. पार्टी नहीं चाहती कि सिद्धारमैया खुद को सत्ता से पूरी तरह दूर महसूस करें. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम कांग्रेस के भीतर संतुलन बनाए रखने और वरिष्ठ नेता को सम्मानजनक भूमिका देने की रणनीति का हिस्सा है.
DK Shivakumar Oath LIVE: सिद्धारमैया ने राज्यसभा जाने से किया इनकार
Karnataka CM Oath Live: सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने राज्यसभा जाने से साफ इनकार कर दिया. सिद्धारमैया अब भी कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं. इसी बीच सरकार और संगठन के बीच समन्वय समिति बनाने का प्रस्ताव सामने आया है. चर्चा है कि इस समिति का अध्यक्ष सिद्धारमैया को बनाया जा सकता है, लेकिन डीके शिवकुमार खेमे ने इसका विरोध किया है.
Karnataka CM Oath Live: डिप्टी CM फॉर्मूले पर सबसे बड़ा सस्पेंस
DK Shivakumar Oath LIVE: कांग्रेस के सामने फिलहाल सबसे बड़ा सवाल डिप्टी सीएम पद को लेकर है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी दो या तीन डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर विचार कर रही है. जी परमेश्वर और प्रियांक खड़गे के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं. वहीं सिद्धारमैया खेमे की तरफ से उनके बेटे यतींद्र सिद्धारमैया का नाम भी चर्चा में है. हालांकि आलाकमान फिलहाल एक पद खाली रखने का विकल्प भी देख रहा है ताकि गुटबाजी को नियंत्रित रखा जा सके.
DK Shivakumar Oath LIVE: शपथ से पहले कांग्रेस में फिर बढ़ी हलचल
Karnataka CM Oath Live: कर्नाटक में आज डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, लेकिन सत्ता परिवर्तन के साथ कांग्रेस के भीतर नई सियासी हलचल भी तेज हो गई है. सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच लंबे समय से चल रही खींचतान अब भी पूरी तरह खत्म नहीं मानी जा रही. पार्टी नेतृत्व इसे ‘नई शुरुआत’ के तौर पर पेश करना चाहता है, लेकिन अंदरखाने शक्ति संतुलन को लेकर लगातार मंथन जारी है. यही वजह है कि शपथ ग्रहण से ठीक पहले दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक बैठकों का दौर चलता रहा.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



