Image Slider

Last Updated:

Ram Charan Peddi Advance Booking : राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. स्पोर्ट्स ड्रामा एक पैन इंडिया फिल्म है. इस फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म के बज को देखते हुए लगता है कि इसकी बॉक्स ऑफिस पर धूम होने वाली है. फिल्म के उत्साह को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पिछली कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कमाई के मामले में ‘धुरंधर’ को टक्कर दे पाती है या नहीं.

नई दिल्ली. ‘पेड्डी’ कल 4 जून को रिलीज होने जा रही है. राम चरण और जाह्नवी कपूर की इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इस आर्टिकल में आपको फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

इस मच अवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है. अभी तक तेलंगाना में फिल्म की एडवांस बुकिंग की शुरुआत नहीं हुई है. बाकी राज्य में फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली है. इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

पेड्डी तेलुगु में शूट हुई है लेकिन फिल्म हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. सैकनिल्क ने फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े शेयर किए हैं. रिलीज के दिन के लिए फिल्म के अभी तक 2.30 लाख टिकट बिक चुके हैं. हिंदी बेल्ट में फिल्म को कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पहले की फिल्मों का रिकॉर्ड देखते हुए माना जा रहा है कि राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिलेगा. एडवांस बुकिंग में फिल्म को कन्नड़ और मलयालम भाषा में सबसे खराब रिस्पांस मिला है.

Peddi Ram Charan

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘पेड्डी’ ने रिलीज से पहले करीबन 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस बात से इतना तो तय है कि फिल्म पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करने वाली है. इसको लेकर तेलुगु भाषा के दर्शकों में जबरदस्त बज है.

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ इस समय भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है. निर्देशक बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अपने भव्य स्तर, दमदार स्टारकास्ट और दिलचस्प कहानी की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है.

फिल्म में राम चरण एक बिल्कुल अलग और देसी अंदाज में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेड्डी का बजट लगभग 300 से 350 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है.

After Ranveer Singhs Dhurandhar these stars did tremendous transformation 5th name is shocking Upcoming Films Will Steal The Show

यही वजह है कि इसे राम चरण के करियर की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है. फिल्म के निर्माण में बड़े पैमाने पर सेट्स, एक्शन सीक्वेंस और विजुअल्स पर खर्च किया जा रहा है. राम चरण की पिछली फिल्म ‘गेम चेंजर’ फ्लॉप थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||