Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi Samastipur: 15 साल के सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी से मिलने के लिए उनके बिहार स्थित समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो चुकी है. हर शख्स चाहता है कि वह वैभव से मिले और साथ में फोटो क्लिक करवाएं. आईपीएल में धूम मचाने के बाद अब वैभव 9 जून से श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए टीम से धूमधड़ाका करेंगे.
वैभव सूर्यवंशी के घर के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ रही
घर के बाहर लगा मिलने वालों का जमावड़ा
आसपास के गांव और शहरों से लोग वैभव से मिलने आ रहे हैं, लेकिन हर शख्स उनके करीब नहीं जा पा रहा. वैभव सिर्फ चुनिंदा लोगों से ही मिल रहे हैं. उनके घर के बाहर छोटे-छोटे यूट्यूबर्स और स्थानीय मीडिया का जमवाड़ा देखा जा सकता है. सूर्यवंशी परिवार भी फिलहाल बीते एक-दो दिन से मीडिया से दूरी बनाया हुआ है.
आईपीएल में धूम मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी अपने समस्तीपुर स्थित गांव पहुंचे
वैभव सूर्यवंशी का ताजपुर स्थित घर
माता-पिता की तपस्या का परिणाम वैभव
वैभव की इस सफलता में उनके माता-पिता का बड़ा योगदान है. वैभव अपने पिता संजू की देखरेख में सिर्फ चार साल की उम्र से ही क्रिकेट ट्रेनिंग शुरू कर चुके थे. पिता रोजाना सुबह चार बजे की बस पकड़कर वैभव को ट्रेनिंग दिलाने पटना लेकर जाया करते थे जबकि मां आरती सूर्यवंशी रात में दो बजे उठकर उनका टिफिन तैयार करती थी. अनुशासन और मेहनत के दम पर वैभव बेहद कम उम्र से ही अपने से दोगुने उम्र के खिलाड़ियों की तेज गेंदों का निडरता से सामना करते थे और लंबे-लंबे छक्के लगाते थे.
तीन भाइयों में वैभव सूर्यवंशी मंझले हैं
आईपीएल 2026 में बनाए 776 रन
राजस्थान रॉयल्स ने जब आईपीएल 2025 के ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था, तब उनकी उम्र सिर्फ 14 साल थी. अपने डेब्यू सीजन के तीसरे ही मैच में इस युवा सितारे ने शतक जड़कर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था. अब आईपीएल 2026 में 16 पारियों में 776 रन बनाकर वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा प्लेयर बन चुके हैं. इस दौरान उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने का महान क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा. एलिमिनेटर में 97 और क्वालीफायर-2 में 96 रन बनाकर वह शतक से चूके थे.
वैभव सूर्यवंशी भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत के हीरो.
इंडिया ए स्क्वॉड में जगह मिल गई
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने दमदार शतक जड़कर टीम को चैंपियन बनाया था. आईपीएल में एक शतक, पांच अर्धशतक और 72 छक्के का नतीजा ये रहा कि सिलेक्टर्स ने उन्हें इंडिया ए स्क्वॉड में जगह दे दी. अब वह 9 जून से श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स और जानकर ये पहले ही कह चुके हैं कि वैभव सीनियर टी-20 टीम में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उन्हें फौरन इंटरनेशनल डेब्यू करवा देना चाहिए.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



