कंप्यूटर साइंस की क्यों है डिमांड?
पिछले कुछ वर्षों में टेक्नोलॉजी सेक्टर के तेजी से विस्तार के कारण कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की मांग लगातार बढ़ी है. देश और विदेश की बड़ी टेक कंपनियां IIT के CSE छात्रों को आकर्षक पैकेज पर नौकरी देती हैं. यही कारण है कि IIT में एडमिशन लेने वाले अधिकांश टॉप रैंकर्स सबसे पहले कंप्यूटर साइंस ब्रांच को प्राथमिकता देते हैं. इस ब्रांच की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आईआईटी बॉम्बे,आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास और आईआईटी कानपुर जैसे संस्थानों में CSE की कटऑफ हर साल सबसे ऊंची रहती है.
23 IITs में 1800 से ज्यादा CSE सीटें
JoSAA 2025 सीट मैट्रिक्स के अनुसार देश के सभी 23 IITs में कुल मिलाकर लगभग 18 हजार से अधिक बीटेक सीटें उपलब्ध हैं. इनमें से 1800 से ज्यादा सीटें केवल कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए निर्धारित हैं हालांकि सीटों की संख्या सुनने में ज्यादा लग सकती है, लेकिन जब लाखों छात्र इस ब्रांच के लिए आवेदन करते हैं तो प्रतिस्पर्धा बेहद कठिन हो जाती है. यही वजह है कि CSE में एडमिशन पाने के लिए JEE Advanced में शानदार रैंक लाना जरूरी होता है.
कुल 2,129 CSE सीटों पर होता है एडमिशन
JoSAA के सीट मैट्रिक्स के अनुसार देश के 23 IITs में कंप्यूटर साइंस की कुल 2,129 सीटें हैं. इनमें 1,897 सीटें विभिन्न आरक्षित और अनारक्षित श्रेणियों में विभाजित हैं जबकि 232 सीटें सुपरन्यूमेरेरी यानी अतिरिक्त महिला सीटों के रूप में निर्धारित की गई हैं.महिला उम्मीदवारों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से IITs में पिछले कुछ वर्षों से अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था लागू की गई है जिससे छात्राओं को भी बेहतर अवसर मिल सकें.
किन IITs में सबसे ज्यादा CSE सीटें हैं?
अगर सीटों की संख्या की बात करें तो आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खडगपुर, आईआईटी बीएचयू वाराणसी,आईआईटी आईएसएम धनबाद और आईआईटी गुवाहाटी जैसे संस्थानों में कंप्यूटर साइंस की सीटें अपेक्षाकृत अधिक हैं.आईआईटी बॉम्बे में ओपन कैटेगरी के लिए 61 सीटें उपलब्ध हैं जबकि IIT BHU वाराणसी में 48 और IIT ISM धनबाद में 43 सीटें हैं. आईआईटी खडगपुर (IIT Kharagpur)में 42 और आईआईटी कानपुर में 40 सीटें ओपन कैटेगरी के लिए निर्धारित हैं.इसी तरह आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास, आईआईटी रूडकी और आईआईटी गुवाहाटी में भी कंप्यूटर साइंस की अच्छी संख्या में सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन इन संस्थानों में दाखिले के लिए बहुत ऊंची रैंक की जरूरत पड़ती है.
नए IITs में भी बढ़ रही है CSE सीटों की संख्या
पिछले कुछ वर्षों में स्थापित नए IITs जैसे आईआईटी भिलाई, आईआईटी गोवा, आईआईटी जम्मू, आईआईटी धरवाड, आईआईटी तिरुपति और आईआईटी पलक्कड में भी कंप्यूटर साइंस की सीटें उपलब्ध हैं हालांकि इन संस्थानों में सीटों की संख्या पुराने IITs की तुलना में कम है, लेकिन कई छात्रों के लिए ये अच्छे विकल्प साबित हो रहे हैं. इन IITs में अपेक्षाकृत कम रैंक पर भी कंप्यूटर साइंस ब्रांच मिलने की संभावना रहती है.
सीट आवंटन में कैसे काम करता है JoSAA का गणित?
IITs में एडमिशन सीधे नहीं होता. इसके लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (Joint Seat Allocation Authority,JoSAA) काउंसलिंग आयोजित करता है. JEE Advanced में प्राप्त रैंक, उम्मीदवार की श्रेणी, सीटों की उपलब्धता और छात्र द्वारा भरे गए कॉलेज व ब्रांच विकल्पों के आधार पर सीट आवंटित की जाती है.यहीं पर सही चॉइस फिलिंग सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. कई बार अच्छी रैंक होने के बावजूद गलत विकल्प भरने के कारण छात्रों को मनपसंद कॉलेज या ब्रांच नहीं मिल पाती. वहीं सही रणनीति अपनाने वाले छात्रों को अपेक्षाकृत बेहतर विकल्प मिल जाते हैं.
पहले ही राउंड में भर जाती हैं अधिकांश CSE सीटें
कंप्यूटर साइंस की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि JoSAA काउंसलिंग के शुरुआती दौर में ही अधिकांश सीटें भर जाती हैं. पहले राउंड के बाद IITs की लगभग सभी प्रमुख CSE सीटें आवंटित हो जाती हैं.इसके बाद अगले राउंड में केवल कुछ सीटों पर बदलाव देखने को मिलता है इसलिए जिन छात्रों का लक्ष्य IIT में कंप्यूटर साइंस है, उन्हें अपनी रैंक के अनुसार बेहद सावधानी से चॉइस फिलिंग करनी चाहिए.
JEE Advanced के रिजल्ट के बाद बढ़ी हलचल
JEE Advanced 2026 का परिणाम घोषित हो चुका है.जिसके बाद JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है और लाखों छात्र अपनी पसंदीदा ब्रांच और कॉलेज के लिए विकल्प भरेंगे.ऐसे में IITs की सीट मैट्रिक्स को पहले से समझना छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे उन्हें यह अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी कि उनकी रैंक के आधार पर किस IIT में कंप्यूटर साइंस मिलने की संभावना है और काउंसलिंग के दौरान कौन-सी रणनीति अपनानी चाहिए.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



