Image Slider

Last Updated:

Ram Charan bodyguard Kevin Kunta Fee: ग्लोबल स्टार राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. फिल्म के पैन-इंडिया प्रमोशन के दौरान जहां एक तरफ फैंस उनके नए लुक के दीवाने हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके साथ साए की तरह रहने वाले एक शख्स ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है. काले सूट में दिखने वाले इस लंबे-चौड़े और भारी डील-डौल वाले बॉडीगार्ड का नाम केविन कुंटा है. केविन के स्टाइलिश और कमांडिंग लुक को देखकर फैंस उनके बारे में जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.

नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान एक ऐसा चेहरा भी लगातार सुर्खियां बटोर रहा है, जो न तो कोई एक्टर है और न ही फिल्म का हिस्सा. यह शख्स है राम चरण का पर्सनल बॉडीगार्ड केविन कुंटा, जिसकी दमदार पर्सनैलिटी और प्रभावशाली मौजूदगी ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

Who is Kevin Kunta, Ram Charan bodyguard, Ram Charan bodyguard fee, Ram Charan bodyguard Kevin Kunta, how much Kevin Kunta charge per day, Peddi Pre Release Event, how Kevin Kunta Protected Janhvi Kapoor From Fan, केविन कुंटा कौन हैं, राम चरण बॉडीगार्ड, राम चरण बॉडीगार्ड की फीस, राम चरण बॉडीगार्ड केविन कुंटा, केविन कुंटा प्रति दिन कितना चार्ज करते हैं, पेड्डी प्री रिलीज़ इवेंट, केविन कुंटा ने जान्हवी कपूर को फैन से कैसे बचाया

दरअसल, राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान एक अप्रत्याशित घटना ने सभी का ध्यान खींच लिया. 1 जून को विजयवाड़ा में आयोजित इस कार्यक्रम में राम चरण का एक जबरा फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर अपने पसंदीदा स्टार तक पहुंचने की कोशिश करने लगा. इस दौरान वह तेजी से मंच की ओर बढ़ा और अनजाने में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर से टकरा गया, जिससे वह कुछ पल के लिए हैरान रह गईं. स्थिति को संभालने के लिए राम चरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा तुरंत सक्रिय हुए. उन्होंने फौरन फैन को रोका और राम चरण के साथ-साथ जाह्नवी कपूर की सुरक्षा सुनिश्चित की. उनके इस प्रोफेशनल अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद केविन कुंटा इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गए हैं.

Who is Kevin Kunta, Ram Charan bodyguard, Ram Charan bodyguard fee, Ram Charan bodyguard Kevin Kunta, how much Kevin Kunta charge per day, Peddi Pre Release Event, how Kevin Kunta Protected Janhvi Kapoor From Fan, केविन कुंटा कौन हैं, राम चरण बॉडीगार्ड, राम चरण बॉडीगार्ड की फीस, राम चरण बॉडीगार्ड केविन कुंटा, केविन कुंटा प्रति दिन कितना चार्ज करते हैं, पेड्डी प्री रिलीज़ इवेंट, केविन कुंटा ने जान्हवी कपूर को फैन से कैसे बचाया

अक्सर काले रंग के सूट में राम चरण के साथ नजर आने वाले केविन कुंटा को देखकर फैंस उनके बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस अब जानना चाहते हैं कि आखिर वह कौन हैं, जो हर वक्त राम चरण की सुरक्षा में तैनात नजर आते हैं और कितना कमाते हैं. फोटो साभार-@kevin__kunta_/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

Who is Kevin Kunta, Ram Charan bodyguard, Ram Charan bodyguard fee, Ram Charan bodyguard Kevin Kunta, how much Kevin Kunta charge per day, Peddi Pre Release Event, how Kevin Kunta Protected Janhvi Kapoor From Fan, केविन कुंटा कौन हैं, राम चरण बॉडीगार्ड, राम चरण बॉडीगार्ड की फीस, राम चरण बॉडीगार्ड केविन कुंटा, केविन कुंटा प्रति दिन कितना चार्ज करते हैं, पेड्डी प्री रिलीज़ इवेंट, केविन कुंटा ने जान्हवी कपूर को फैन से कैसे बचाया

केविन कुंटा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वह मूल रूप से गैंबिया के रहने वाले हैं और वर्तमान में इटली के फ्लोरेंस शहर में रहते हैं. वह खुद को एक इंटरनेशनल प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर बताते हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी लोकप्रियता है और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 82 हजार फॉलोअर्स हैं. फोटो साभार-@kevin__kunta_/Instagram

Who is Kevin Kunta, Ram Charan bodyguard, Ram Charan bodyguard fee, Ram Charan bodyguard Kevin Kunta, how much Kevin Kunta charge per day, Peddi Pre Release Event, how Kevin Kunta Protected Janhvi Kapoor From Fan, केविन कुंटा कौन हैं, राम चरण बॉडीगार्ड, राम चरण बॉडीगार्ड की फीस, राम चरण बॉडीगार्ड केविन कुंटा, केविन कुंटा प्रति दिन कितना चार्ज करते हैं, पेड्डी प्री रिलीज़ इवेंट, केविन कुंटा ने जान्हवी कपूर को फैन से कैसे बचाया

खेल जगत से जुड़े रिकॉर्ड्स के मुताबिक केविन कुंटा का वास्तविक नाम अब्दू कादिर सोवे है. उनका जन्म 1998 में गैंबिया में हुआ था. उन्हें ‘मामा लामिन ऑफ बारा’ के नाम से भी जाना जाता है, जो गैंबिया रेसलिंग एसोसिएशन से जुड़ी एक पहचान मानी जाती है. बॉडीगार्ड बनने से पहले और इसके साथ-साथ केविन कुंटा ने MMA की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. फोटो साभार-@kevin__kunta_/Instagram

Who is Kevin Kunta, Ram Charan bodyguard, Ram Charan bodyguard fee, Ram Charan bodyguard Kevin Kunta, how much Kevin Kunta charge per day, Peddi Pre Release Event, how Kevin Kunta Protected Janhvi Kapoor From Fan, केविन कुंटा कौन हैं, राम चरण बॉडीगार्ड, राम चरण बॉडीगार्ड की फीस, राम चरण बॉडीगार्ड केविन कुंटा, केविन कुंटा प्रति दिन कितना चार्ज करते हैं, पेड्डी प्री रिलीज़ इवेंट, केविन कुंटा ने जान्हवी कपूर को फैन से कैसे बचाया

वह इटली के फ्लोरेंस से मिडिलवेट डिवीजन में मुकाबले लड़ते हैं. उपलब्ध रिकॉर्ड्स के अनुसार उनके खाते में चार पेशेवर जीत और छह हार दर्ज हैं. उनकी आखिरी प्रोफेशनल फाइट नवंबर 2025 में हुई थी. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि वह इटली की राष्ट्रीय MMA टीम का हिस्सा रह चुके हैं. फोटो साभार-@kevin__kunta_/Instagram

Who is Kevin Kunta, Ram Charan bodyguard, Ram Charan bodyguard fee, Ram Charan bodyguard Kevin Kunta, how much Kevin Kunta charge per day, Peddi Pre Release Event, how Kevin Kunta Protected Janhvi Kapoor From Fan, केविन कुंटा कौन हैं, राम चरण बॉडीगार्ड, राम चरण बॉडीगार्ड की फीस, राम चरण बॉडीगार्ड केविन कुंटा, केविन कुंटा प्रति दिन कितना चार्ज करते हैं, पेड्डी प्री रिलीज़ इवेंट, केविन कुंटा ने जान्हवी कपूर को फैन से कैसे बचाया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केविन कुंटा को राम चरण की सुरक्षा के लिए भारी-भरकम रकम ले रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो केविन कुंटा राम चरण के पर्सनल बॉडीगार्ड के तौर पर 2 लाख से 4 लाख रुपये प्रति दिन चार्ज करते हैं. यदि इन आंकड़ों को महीने के हिसाब से देखा जाए, तो उनकी मासिक आय करीब 60 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच है. अगर ये दावे पूरी तरह सच हैं, तो केविन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे सेलिब्रिटी बॉडीगार्ड्स की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं.

Who is Kevin Kunta, Ram Charan bodyguard, Ram Charan bodyguard fee, Ram Charan bodyguard Kevin Kunta, how much Kevin Kunta charge per day, Peddi Pre Release Event, how Kevin Kunta Protected Janhvi Kapoor From Fan, केविन कुंटा कौन हैं, राम चरण बॉडीगार्ड, राम चरण बॉडीगार्ड की फीस, राम चरण बॉडीगार्ड केविन कुंटा, केविन कुंटा प्रति दिन कितना चार्ज करते हैं, पेड्डी प्री रिलीज़ इवेंट, केविन कुंटा ने जान्हवी कपूर को फैन से कैसे बचाया

वहीं राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ की बात करें तो इसका निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है. फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्दि सिनेमाज के बैनर तले किया है. यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जबकि इसके पेड प्रीमियर 3 जून यानी आज से शुरू किए गए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||