Image Slider

X

title=

Sonakshi Sinha ने किराए पर दिया अपना लग्जरी फ्लैट, किराया सुन उड़ जाएंगे होश!

 

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha ने मुंबई में अपनी एक लग्ज़री प्रॉपर्टी किराए पर देकर करोड़ों की डील कर ली है? जी हां! सोनाक्षी सिन्हा का Bandra West में स्थित शानदार अपार्टमेंट अब कुवैत के consul general का घर बनने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अपार्टमेंट एक साल के लिए करीब 1 करोड़ 92 लाख रुपये के किराए पर दिया गया है. यानि हर महीने लगभग 16 लाख रुपये का किराया. 4,350 स्क्वायर फीट में फैला यह आलीशान फ्लैट मुंबई की प्रीमियम रेजिडेंशियल बिल्डिंग 81 Aureate में मौजूद है. इस लग्ज़री अपार्टमेंट में जिम, लाइब्रेरी, क्लब हाउस, योगा स्टूडियो, बैंक्वेट हॉल, बच्चों के खेलने की जगह और ओपन एयर फिटनेस सेंटर जैसी शानदार सुविधाएं मौजूद हैं. इतना ही नहीं, यहां पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्विमिंग पूल भी हैं.सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में Dabangg से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आज वे फिल्मों के साथ-साथ real estate investment से भी सुर्खियां बटोर रही हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||