Khoda Surya Chauhan Murder News: गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी असद का रविवार की सुबह पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. इस एनकाउंटर में असद बुरी तरह से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
खोड़ा में असद का पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर
28 मई को सूर्या चौहान की हुई थी हत्या
जायसवाल ने बताया कि असद खोड़ा क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. खोड़ा की नवनीत विहार कॉलोनी के निवासी चौहान पर 28 मई को एक विवाद के दौरान चाकू से हमला किया गया था. उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में नोएडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई.
हत्या की वारदात के बाद फरार था असद
पीड़ित के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. घटना के तुरंत बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. जबकि मुख्य आरोपी के रूप में नामजद असद फरार था. पुलिस ने कहा था कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी और चौहान दोस्त थे तथा मोटरसाइकिल चलाने को लेकर विवाद बढ़कर बहस में बदल गया, जिसके बाद चौहान पर चाकू से हमला किया गया.
बसपा प्रमुख मायावती ने घटना को लेकर किया था ट्वीट
हालांकि, चौहान के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसे फोन कॉल कर एक स्थान पर मिलने के लिए बहाने बुलाया गया था, जहां कई हमलावरों ने उस पर चाकुओं से हमला किया. चौहान की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा था कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने घटना को ‘‘अत्यंत दुखद और चिंताजनक’’ बताया था और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



