कभी-कभी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल एक साथ आ जाते हैं. टीवी की फेवरेट एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के लिए भी इस बार का बर्थडे कुछ ऐसा ही रहा. एक तरफ उनका बर्थडे था और दूसरी तरफ उनके आने वाले नन्हे मेहमान की खुशियां. वो इस साल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाली हैं. इसी बीच कल, 29 मई को सुरभि ने अपना 38वां बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. बर्थडे पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
29 मई को सुरभि ज्योति का बर्थडे था. इस बार का बर्थडे सिर्फ उनका जन्मदिन नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर का जश्न भी बन गया. दरअसल, वह जल्द ही अपने पहले बेबी का वेलकम करने वाली हैं. ऐसे में प्रेग्नेंट मॉम-टू-बी सुरभि ने अपने जन्मदिन पर एक बेहद ड्रीमी पार्टी रखी थी, जिसकी खूबसूरत झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर की है. तस्वीरें शेयर करते हुए सुरभि ने इसे अपने और अपने आने वाले नन्हे मेहमान का जश्न बताया, जिसे देखकर फैंस भी उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. (फोटो साभार-instagram@surbhijyoti)
सुरभि ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने इस खास दिन को परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय करती नजर आईं. जहां उनके एस्थेटिक डेकोरेशन ने हर किसी का ध्यान खींचा. जहां वे सफेद रंग से जसे हुए खूबसूरत फूलों के बीच पोज देती दिखीं. (फोटो साभार-instagram@surbhijyoti)
अपने ड्रीम बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए सुरभि ने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा, “मेरे और मेरे अंदर बढ़ रहे छोटे बच्चे का जश्न.” इस एक लाइन ने फैंस को इमोशनल कर दिया. पोस्ट सामने आते ही कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई. (फोटो साभार-instagram@surbhijyoti)
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. सुरभि ने इस खास दिन पर पर्पल कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी. इस खास दिन पर एक्ट्रेस के पति भी उनके साथ मौजूद रहे. उन्होंने सबके साथ मिलकर केक कट किया. वहीं एक्ट्रेस के पति उनपर प्यार लुटाते दिखे. (फोटो साभार-instagram@surbhijyoti)
बता दें कि सुरभि की बर्थडे पार्टी में टीवी के कई सेलेब्स भी नजर पहुंचे थे. एक्ट्रेस आशा नेगी, अनीता हसनंदानी ने सुरभि के बर्थडे सेलिब्रेशन में शिरकत की. इसके अलावा और भी करीबी दोस्त शामिल हुए. सभी ने एक्ट्रेस से साथ खूब सारे पोज दिए हैं. कुछ फोटोज में सुरभि अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं. (फोटो साभार-instagram@surbhijyoti)
सुरभि इस समय अपने लाइफ का बेस्ट फेस एन्जॉय कर रही हैं. इस बात का अंदाजा आप उनकी फोटोज देखकर लगा सकते हैं. एक्ट्रेस की ये फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है, जहां वे अपने पति की फोटोज क्लिक करती दिखाई दे रही हैं. जहां दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं. (फोटो साभार-instagram@surbhijyoti)
सुरभि की तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया. एक फैन ने लिखा कि सुरभि की मुस्कान में आने वाले बेबी की खुशी साफ दिखाई दे रही है. वहीं कई लोगों ने उनके बर्थडे और बेबी सेलिब्रेशन को बेहद खास और यादगार बताया. (फोटो साभार-instagram@surbhijyoti)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



