Lucknow Latest News: उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी दूर करने को लेकर योगी सरकार ने अपने कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि गिनाई है. सरकार के अनुसार अप्रैल 2017 के बाद 33,401 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की नियुक्ति कर वर्षों से लंबित भर्ती प्रक्रिया को गति दी गई, जिससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी कम हुई और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2017 के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 33,401 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं. इनमें 27,297 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), 5,321 प्रवक्ता (पीजीटी) और 783 प्रधानाचार्यों का चयन शामिल है. इन नियुक्तियों से प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर हुई है. साथ ही विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर बेहतर करने और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में भी मदद मिली है.
सरकार का दावा है कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित रही, जिससे युवाओं का भर्ती व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है. बड़ी संख्या में हुई इन नियुक्तियों से माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा मिली है और स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूती मिली है.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


