आज अभिनेता यश भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं. ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी में ‘रॉकी’ भाई का किरदार निभाकर उन्होंने देशभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की, लेकिन उनकी सफलता का यह सफर रातोंरात तय नहीं हुआ. एक्टर का करियर संघर्ष से सफलता की मिसाल है.
नई दिल्ली. कर्नाटक के एक साधारण परिवार से निकलकर पैन-इंडिया सुपरस्टार बनने तक उन्होंने वर्षों तक संघर्ष, मेहनत और धैर्य का परिचय दिया. यश का जन्म कर्नाटक के हासन जिले में हुआ था. उनके पिता बस चालक थे. परिवार का जीवन बेहद सामान्य था. बचपन से ही यश का झुकाव अभिनय की ओर था और उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनानी है. हालांकि, उस सपने तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं था.
अपने सपनों को पूरा करने के लिए यश बेंगलुरु पहुंचे, जहां उन्होंने थिएटर के माध्यम से अभिनय की बारीकियां सीखीं. शुरुआती दिनों में उन्होंने मंच पर काम किया और खुद को एक कलाकार के रूप में निखारने में जुटे रहे. इसी दौरान उन्हें टेलीविजन में काम करने का मौका मिला. उन्होंने नंदा गोकुला समेत कई टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिलने लगी.
टेलीविजन से मिली लोकप्रियता ने उनके लिए कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे खोले. यश ने फिल्मों में शुरुआत छोटे और सहायक किरदारों से की. वर्ष 2008 में रिलीज हुई मोग्गिना मनसु उनके करियर का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई. इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया और उन्हें एक उभरते हुए अभिनेता के रूप में पहचान मिलने लगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके बाद यश ने लगातार कई सफल फिल्मों में काम किया. ‘रॉकी’, ‘मोडालासाला’, ‘राजधानी’, ‘ड्रामा’, ‘गूगली’ और ‘राजा हुली’ जैसी फिल्मों ने उन्हें कन्नड़ सिनेमा के लोकप्रिय सितारों की श्रेणी में पहुंचा दिया. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, दमदार डायलॉग्स और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बना दिया.
यश के करियर को नई ऊंचाई देने वाली फिल्मों में मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी का नाम भी शामिल है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की थी जिसके बाद यश की गिनती कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के ए लिस्टर में होने लगी. एक्टर की फिल्म ‘केजीएफ’ उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई. ‘केजीएफ’ ने यश को पैन इंडिया स्टार बना दिया.
2018 में केजीएफ की रिलीज के बाद से यश सुपरस्टार बन गए हैं. उनके स्टारडम के साथ ही उनकी फीस में भी भारा इजाफा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर अपनी फिल्मों के लिए करीबन 130 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं.
इस साल कन्नड़ इंडस्ट्री का सुपरस्टार दो पैन इंडिया फिल्मों में नजर आने वाले हैं. यश इस साल नितेश तिवारी की रामायण और अपनी मच टॉक्ड अबाउट फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाले हैं. टॉक्सिक में यश के साथ तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत समेत कई बड़े चेहरे दिखेंगे.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



