Image Slider

Last Updated:

बेटी मिहिका शाह को खोने के करीब दो साल बाद भी दिव्या सेठ शाह उसकी यादों के सहारे जी रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इमोशनल वीडियो शेयर कर बताया कि वह आज भी अपनी बेटी को अपने आसपास महसूस करती हैं. पोस्ट में लिखी उनकी भावुक बातें पढ़कर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं.

Zoom

नई दिल्ली: किसी भी मां के लिए अपने बच्चे की यादों के सहारे जीना आसान नहीं होता. बेटी को खोने का दर्द आज भी अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह के दिल में जिंदा है. अपनी 23 वर्षीय बेटी मिहिका शाह के निधन के बाद से वह अक्सर उसे याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं.

इस वीडियो के जरिए दिव्या ने बताया कि उनकी बेटी भले ही इस दुनिया में नहीं है, लेकिन वह आज भी हर खूबसूरत पल, हर मुस्कान और अपने आसपास की छोटी-छोटी चीजों में मिहिका को महसूस करती हैं.

बेटी को याद कर इमोशनल हुई दिव्या

दिव्या सेठ शाह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में रोजमर्रा की जिंदगी के कई खूबसूरत पल दिखाए. वीडियो की शुरुआत खिड़की के बाहर बैठे कबूतरों से होती है. इसके बाद स्वादिष्ट भोजन की थाली, छत की दीवार पर बैठी एक चिड़िया, साथ खेलते पालतू जानवर, बच्चों के साथ बिताए पल और प्रकृति के कई सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं. इन सबके बीच उनकी बेटी मिहिका की कई प्यारी और यादगार तस्वीरें भी दिखाई देती हैं. इस वीडियो के साथ दिव्या ने लिखा, ”मैं हर दिन अपनी बेटी के संकेत तलाशती हूं. जहां भी नजर घूमती हैं, वहां मुझे मिहिका की मौजूदगी महसूस होती है. मुझे इस बात पर बिल्कुल भी संदेह नहीं है कि मेरे आसपास फैला प्यार, खुशी और सुंदरता मेरी बेटी की ओर से ही भेजी गई है. मैं जहां भी देखती हूं, मुझे सिर्फ अपनी बेटी ही दिखाई देती है.”

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||