Anupama Written Update: ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. दिग्विजय खुद को अनुपमा की परेशानियों की वजह मानते हुए उससे दूर जाने का फैसला कर लेता है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अनुपमा उसे रोक पाएगी या फिर दोनों के रास्ते अलग हो जाएंगे. आने वाले एपिसोड में कई नए ट्विस्ट मिलेंगे. नीचे पढ़ें पूरी खबर
अनुपमा रिटेन अपडेट( instagram@anupamaa_rahi_)
दिग्विजय ने खुद को माना जिम्मेदार
बीते एपिसोड में दिग्विजय को इस बात का पछतावा होता दिखा कि उसकी वजह से अनुपमा को और परेशानियों का सामना करना पड़ा. कोठारी परिवार और प्रेम के साथ हुए विवाद के बाद वह काफी दुखी नजर आया. उसने अनुपमा से माफी भी मांगी और कहा कि उसने गुस्से में आकर रिएक्ट किया था.
अनुपमा से दूर जाने का फैसला
गिल्ट में डूबा दिग्विजय फैसला करता है कि वह अब अनुपमा की जिंदगी से दूर चला जाएगा. उसे लगता है कि उसकी मौजूदगी से अनुपमा की मुश्किलें और बढ़ रही हैं. दूसरी तरफ अनुपमा इस पूरे मामले को संभालने की कोशिश करती नजर आएगी. अपकमिंग एपिसोड को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक कहानी में बड़ा सवाल यही होगा कि क्या अनुपमा दिग्विजय को जाने से रोक पाएगी या फिर दोनों के बीच दूरी और बढ़ जाएगी. शो में इस ट्रैक को लेकर काफी इमोशनल सीन देखने को मिल सकते हैं.
राही और प्रेम की वजह से बढ़ा तनाव
पिछले कुछ एपिसोड्स में राही और प्रेम का गुस्सा भी दिग्विजय और अनुपमा के रिश्ते पर असर डालता दिखा. राही ने साफ तौर पर अनुपमा को दिग्विजय से दूरी बनाने की वॉर्निंग दी थी. वहीं दिग्विजय लगातार अनुपमा का साथ देता नजर आया, जिससे परिवार के बीच तनाव और बढ़ गया.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



