Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 31 मई 2026 को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कई प्रेरणादायी बातें बताईं. साथ ही गिरजा अम्मा का भी जिक्र किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में तमिलनाडु की शिक्षिका गिरिजा अम्मा की तारीफ की है.
मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गिरिजा अम्मा करीब 15 स्कूल चलाती हैं. इनमें चेन्नई का जयगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय बहुत प्रमुख है. उनकी देशभक्ति की भावना हर भारतवासी को प्रेरित करने वाली है. उन्होंने ‘मन की बात’ से प्रेरणा लेकर देश के अनेक सैनिकों के लिए योगदान का संकल्प लिया. इसके लिए उन्होंने अपने सभी स्कूलों के छात्रों को प्रेरित किया. पीएम मोदी ने बताया, ‘गिरिजा अम्मा ने बच्चों से कहा कि वे वीर जवानों के लिए हर दिन एक रुपया योगदान दें. यानी एक साल में हर छात्र की ओर से 365 रुपए जमा हुए. इस छोटे-छोटे योगदान से करीब 40 लाख रुपए इकट्ठा हुए. गिरिजा अम्मा ने इस पूरी राशि का चेक मुझे सौंपा. उनसे बातचीत के दौरान मैंने महसूस किया कि मां भारती के प्रति उनका समर्पण कितना गहरा है.’
हिंदू विद्यालय के 50 साल
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष ही चेन्नई के पहले हिंदू विद्यालय ने अपने 50 वर्ष पूरे किए हैं. देश की शिक्षा और सांस्कृतिक गौरव को आगे बढ़ाने में इस स्कूल नेटवर्क की भूमिका बहुत प्रशंसनीय है. मैं इससे जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उन छात्रों की भी विशेष सराहना करता हूं, जिन्होंने अपने वीर सैनिकों के लिए योगदान दिया.
सीएम सम्राट चौधरी क्या बोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुना. इस कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की विभिन्न खासियतों एवं पहलुओं पर देशवासियों से सीधे संवाद कर उन्हें प्रेरित करते हैं. पीएम मोदी द्वारा इस कार्यक्रम में बिहार का विशेष उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और जनजीवन से जुड़े विषयों का उल्लेख किया जाना राज्यवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है. विशेष रूप से भीषण गर्मी से बचाव के लिए बिहार के पारंपरिक एवं पौष्टिक पेय सत्तू का उल्लेख तथा राज्य के प्रसिद्ध जर्दालु आम की चर्चा बिहार की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करती है.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



