Image Slider

होमखेलक्रिकेटLIVE: फाइनल मैच के लिए स्टेडियम पहुंचे अजीत अगरकर और रवि शास्त्री

Last Updated:

RCB vs GT IPL Final LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मैच की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच है. आरसीबी …और पढ़ें

Zoom

आरसीबी बनाम गुजरात, लाइव क्रिकेट स्कोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस लाइव स्कोर: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल में टक्कर होगी. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ट्रॉफी जीतने के लिए अपना दम लगाएगी. इस सीजन के नॉकआउट में आरसीबी और गुजरात दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ रही है. दोनों टीमें क्वालिफायर-1 में भी मैदान पर उतरी थी, जिसमें आरसीबी ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. ऐसे में खिताबी भिड़ंत में गुजरात की टीम चाहेगी की वह क्वालिफायर में मिली हार का बदला लेते हुए लीग में दूसरी बार चैंपियन बने. आईपीएल 2026 का फाइनल मैच शाम को 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का समय 7:00 बजे का है.

IPL 2026 Final LIVE Score: फाइनल मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे अगरकर, रवि शास्त्री और डिविलियर्स

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, रवि शास्त्री और एबी डिविलियर्स नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच चुके हैं.

RCB vs GT Live Update: शाम को 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान मैच में टॉस के लिए 7 बजे रेफरी के साथ मैदान पर मौजूद रहेंगे. आज के खिताबी मुकाबले में टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है.

आरसीबी बनाम गुजरात, लाइव स्कोर: डिफेंडिंग चैंपियन है आरसीबी

गुजरात के खिलाफ फाइनल मुकाबले में आरसीबी की टीम डिफेंडिंग चैंपियन की हैसियत से मैदान पर उतरेगी. पिछले साल इसी मैदान पर आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया था और पहली वह पहली बार चैंपियन बनी थी. ऐसे में इस सीजन एक बार फिर से आरसीबी ट्रॉफी को अपने रखने के लिए पूरा जोर लगाएगी.

RCB vs GT Live Score: आईपीएल 2026 का फाइनल मैच आज खेला जाएगा

नमस्ते, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा. फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर होगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस खिताबी मुकाबले से जुड़ी पल-पल की जानकारी आपको न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में मिलेगी.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||