Image Slider

Last Updated:

Bihar Crime news: पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री को हिरासत में ले लिया. आरोपी को बरामद सामान के साथ पटना हवाईअड्डा थाना के सुपुर्द कर दिया गया है. घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यात्री कारतूस लेकर कहां जा रहा था और इसके पीछे मकसद क्या था.

पटना एयरपोर्ट पर एक्शन, 9mm और 380 MK2 के लाइव राउंड के साथ पैसेंजर पकड़ा गयाZoom

पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यात्री के बैग से मिले 6 जिंदा कारतूस

पटना. बिहार की राजधानी पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Patna Airport) पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एयरपोर्ट के हाई-सिक्योरिटी जोन में सुरक्षा मानकों को ठेंगा दिखाकर विमान में सवार होने की कोशिश कर रहे एक यात्री को सीआईएसएफ (CISF) और एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने धर दबोचा है. रूटीन चेकिंग के दौरान यात्री के हैंड बैग से भारी मात्रा में प्रतिबंधित और बेहद खतरनाक जिंदा कारतूस (Live Cartridges) बरामद किए गए हैं. इस सुरक्षा चूक की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बलों ने आरोपी यात्री को तुरंत हिरासत में ले लिया और बरामद गोला-बारूद के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना हवाईअड्डा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है.

एक्स-रे मशीन (X-BIS) की स्कैनिंग में खुला राज

हवाई अड्डा सूत्रों से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई पैसेंजर्स के सामान की फाइनल चेकिंग के दौरान हुई. गिरफ्तार यात्री का नाम संतोष तिवारी है जो पुणे महाराष्ट्र के रहने वाले है. बताया जाता है कि जब उक्त यात्री अपने बोर्डिंग पास के साथ सुरक्षा जांच के लिए आगे बढ़ा तो उसके हैंड बैग को एक्स-रे बैग स्कैनिंग मशीन (X-BIS) से गुजारा गया. मशीन की स्क्रीन पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवानों को कुछ संदिग्ध और धातु जैसी आकृतियां दिखाई दीं. संदेह गहराने पर सुरक्षा अधिकारियों ने बैग को बेल्ट से अलग किया और यात्री की मौजूदगी में जब उसकी गहनता से मैन्युअल तलाशी ली गई तो उसके भीतर छुपाकर रखे गए जिंदा कारतूस देखकर सुरक्षा अधिकारी भी दंग रह गए.

9mm और 380 MK2 के लाइव राउंड बरामद

यात्री के बैग से कुल 6 अत्यंत घातक और प्रतिबंधित जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इनमें से एक कारतूस बेहद आधुनिक 380 MK2 लाइव राउंड का है, जबकि शेष 5 कारतूस 9mm (नौ एमएम) के जिंदा कारतूस हैं. बता दें कि 9mm जैसे घातक बोर के कारतूसों का इस्तेमाल आमतौर पर सुरक्षा बल या केवल विशेष श्रेणी के वैध लाइसेंस धारक ही कर सकते हैं, और हवाई यात्रा के दौरान इन्हें बिना पूर्व लिखित अनुमति या वैध डिक्लेरेशन के साथ रखना पूरी तरह गैर-कानूनी और गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है.

हवाईअड्डा थाना में मामला दर्ज, पूछताछ जारी

एयरपोर्ट सुरक्षा टीम ने बरामद कारतूसों को तुरंत जब्त कर लिया और आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद कागजी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को जब्त सामान के साथ पटना हवाईअड्डा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. हवाईअड्डा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट और विमानन सुरक्षा से जुड़ी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पटना पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि यात्री यह कारतूस लेकर कहां जा रहा था, उसका मुख्य उद्देश्य क्या था और क्या उसके पास इन कारतूसों से जुड़े कोई वैध दस्तावेज हैं या नहीं. इस घटना के बाद पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा और कड़े चेकिंग के निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

About the Author

authorimg

धर्मेंद्र कुमार.एक्जीक्यूटिव एडिटर

लेखक नेटवर्क 18 समूह में एक्ज़ीक्यूटिव एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट मास कम्युनिकेशन. स्टार न्यूज़, आजतक, ज़ी न्यूज़, रिपब्लिक भारत में डेढ़ दशक से ज़्यादा का अनुभव. भारतीय राजनीति …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||