Image Slider

Last Updated:

संजय लीला भंसाली की आइकॉनिक फिल्म ‘देवदास’ साल 2002 में रिलीज हुई थी. हाल ही में मूवी के गाने ‘डोला रे डोला’ को लेकर सालों बाद एक चौंकाने वाला दावा सामने आया था, जिसमें कहा गया कि शूटिंग के वक्त माधुरी दीक्षित 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं. अब इस पूरे मामले पर खुद माधुरी दीक्षित ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए सच का खुलासा कर दिया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने देवदास फिल्म में अपनी एक्टिंग से महफिल लूट ली थी. अब माधुरी ने उस अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि ‘देवदास’ के आइकॉनिक गाने ‘डोला रे डोला’ की शूटिंग के दौरान वह 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं. दरअसल, यह बात तब शुरू हुई जब दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान की पूर्व सहयोगी रुबीना खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि इस गाने की शूटिंग के वक्त माधुरी प्रेग्नेंट थीं.

Madhuri Dixit pregnancy clarification, Dola Re Dola song shooting facts, Madhuri Dixit son Arin birth year, Devdas movie behind the scenes, Trending Bollywood entertainment news, माधुरी दीक्षित प्रेग्नेंसी अफवाह, डोला रे डोला गाना शूटिंग, देवदास फिल्म माधुरी दीक्षित, माधुरी दीक्षित का बयान, शाहरुख खान मूवी देवदास

स्क्रीन के साथ बातचीत के दौरान माधुरी ने इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने हंसते हुए अफवाहों पर विराम लगाया और सबूत के तौर पर अपने बेटे के जन्म की टाइमलाइन की तरफ इशारा किया, जो इस दावे से बिल्कुल मेल नहीं खाती. यानी साफ है कि ये सिर्फ एक अफवाह थी और ‘डोला रे डोला’ में माधुरी के उस शानदार डांस के वक्त ऐसा कुछ भी नहीं था.

अफवाहों पर हंसते हुए माधुरी दीक्षित ने खुद सच से पर्दा उठाया और कहा, ‘मेरे बेटे अरिन का जन्म साल 2003 में हुआ था, अब आप खुद ही हिसाब लगा लीजिए.’ माधुरी, रुबीना खान के दिए उस बयान का जवाब दे रही थीं, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि चार महीने की प्रेग्नेंट होने की वजह से माधुरी को इस गाने की शूटिंग करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Madhuri Dixit pregnancy clarification, Dola Re Dola song shooting facts, Madhuri Dixit son Arin birth year, Devdas movie behind the scenes, Trending Bollywood entertainment news, माधुरी दीक्षित प्रेग्नेंसी अफवाह, डोला रे डोला गाना शूटिंग, देवदास फिल्म माधुरी दीक्षित, माधुरी दीक्षित का बयान, शाहरुख खान मूवी देवदास

माधुरी ने साफ किया कि ‘डोला रे डोला’ की शूटिंग यकीनन शारीरिक रूप से बहुत थका देने वाली थी, लेकिन उसकी वजह प्रेग्नेंसी बिल्कुल नहीं थी. माधुरी ने आगे बताया, ‘उन दिनों मेरी तबीयत थोड़ी नासाज जरूर थी, क्योंकि मैं उस वक्त लगातार ट्रैवल कर रही थी. मुझे बार-बार आने-जाने के साथ ही बैक-टू-बैक नाइट शिफ्ट्स में शूटिंग करनी पड़ रही थी. पूरी रात जागकर काम करना बहुत ज्यादा थका देने वाला था. बस इसी वजह से मेरा स्वास्थ्य थोड़ा नरम था, बाकी जैसा दावा किया जा रहा है, वैसा कुछ भी नहीं था.’

Madhuri Dixit pregnancy clarification, Dola Re Dola song shooting facts, Madhuri Dixit son Arin birth year, Devdas movie behind the scenes, Trending Bollywood entertainment news, माधुरी दीक्षित प्रेग्नेंसी अफवाह, डोला रे डोला गाना शूटिंग, देवदास फिल्म माधुरी दीक्षित, माधुरी दीक्षित का बयान, शाहरुख खान मूवी देवदास

हकीकत तो यह है कि माधुरी के बड़े बेटे आरिन नेने का जन्म 17 मार्च 2003 को हुआ था. वहीं, संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘देवदास’ 23 मई 2002 को कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी थी और इसके बाद 12 जुलाई 2002 को इसे सिनेमाघरों में रिलीज भी कर दिया गया था.

Madhuri Dixit pregnancy clarification, Dola Re Dola song shooting facts, Madhuri Dixit son Arin birth year, Devdas movie behind the scenes, Trending Bollywood entertainment news, माधुरी दीक्षित प्रेग्नेंसी अफवाह, डोला रे डोला गाना शूटिंग, देवदास फिल्म माधुरी दीक्षित, माधुरी दीक्षित का बयान, शाहरुख खान मूवी देवदास

वैसे उन दिनों माधुरी की जिंदगी में काफी बदलाव आ रहे थे. साल 1999 में डॉ. श्रीराम नेने से शादी करने के बाद वह लगातार मुंबई और डेनवर (अमेरिका) के बीच चक्कर लगा रही थीं. शादी के बाद भी उन्होंने फिल्मों में काम करना जारी रखा, लेकिन मां बनने और अपने दोनों बेटों की परवरिश पर ध्यान देने के लिए उन्होंने फिल्मों से जो ब्रेक लिया, उससे ठीक पहले ‘देवदास’ ही उनका आखिरी प्रोजेक्ट था.

Madhuri Dixit pregnancy clarification, Dola Re Dola song shooting facts, Madhuri Dixit son Arin birth year, Devdas movie behind the scenes, Trending Bollywood entertainment news, माधुरी दीक्षित प्रेग्नेंसी अफवाह, डोला रे डोला गाना शूटिंग, देवदास फिल्म माधुरी दीक्षित, माधुरी दीक्षित का बयान, शाहरुख खान मूवी देवदास

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के साल 1917 के मशहूर उपन्यास पर आधारित इस फिल्म में शाहरुख खान ने देवदास, ऐश्वर्या राय ने पारो और माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी का कालजयी किरदार निभाया था. यह फिल्म आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार और यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है.

Madhuri Dixit pregnancy clarification, Dola Re Dola song shooting facts, Madhuri Dixit son Arin birth year, Devdas movie behind the scenes, Trending Bollywood entertainment news, माधुरी दीक्षित प्रेग्नेंसी अफवाह, डोला रे डोला गाना शूटिंग, देवदास फिल्म माधुरी दीक्षित, माधुरी दीक्षित का बयान, शाहरुख खान मूवी देवदास

इस फिल्म का सबसे यादगार हिस्सा था ‘डोला रे डोला’ गाना था, जिसमें माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने एक साथ मिलकर बेहद खूबसूरत डांस किया था. दिलचस्प बात यह है कि शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास में चंद्रमुखी और पारो कभी एक-दूसरे से नहीं मिलती हैं. लेकिन निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपनी क्रिएटिव सोच के जरिए इस गाने में इन दोनों किरदारों को एक साथ लाकर एक नया प्रयोग किया. उनका यह फैसला मील का पत्थर साबित हुआ और यह गाना फिल्म के सबसे आइकॉनिक सीन्स में दर्ज हो गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||