Last Updated:
RCB vs GT IPL 2026 Final rain rule: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. ऐसे में आइए जानते हैं इस खिताबी भिड़ंत में अगर बारिश ने खलल डाला तो क्या होगा और क्या है बारिश को लेकर नियम.
गुजरात बनाम आरसीबी, आईपीएल 2026 फाइनल
ऐसे में अब फाइनल में गुजरात उस हार का बदला पूरा कर ट्रॉफी जीतना चाहेगी, लेकिन उससे पहले फैंस को एक टेंशन सता रही है कि मैच के दौरान मौसम का क्या हाल रहेगा. क्योंकि प्रचंड गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट बदल लिया है. ऐसे में आइए जानते हैं मैच के दौरान अहमदाबाद में मौसम कैसा रहेगा और अगर फाइनल में विलेन बनती है तो फिर कौन सी टीम चैंपियन बनेगी.
फाइनल के लिए क्या है बारिश से जुड़ा नियम
क्रिकेट मैच में कई बार बारिश के कारण मजा किरकिरा होते हुए देखा गया है. ऐसे में बारिश को लेकर हमेशा डर बना रहता है. हालांकि, बड़े टॉर्नामेंट के नॉकआउट या फिर फाइनल मैच के लिए हर संभव कोशिश की जाती है कि मैच का नतीजा निकले. इसके लिए DLS और रिजर्व डे जैसे नियम हैं. ऐसे में अगर गुजरात और आरसीबी के बीच खेले गए फाइनल में बारिश विलेन बनती है तो सबसे पहले कोशिश ये होगी कि कम से कम 5-5 ओवर का मैच हो. ऐसा तब किया जाएगा जब बारिश के कारण खेल के शुरू होने में देरी हो जाए.
ये भी पढ़ें-गुजरात के वो 5 धुरंधर खिलाड़ी, जिनसे आरसीबी की टीम को रहना होगा सावधान, एक तो पिच पर चट्टान बन जाता है
सामान्य तौर पर रात के 9 बजकर 35 मिनट तक अगर खेल शुरू हो जाता है तो बिना कोई ओवर कटे पूरे 20-20 ओवर का मैच होगा. अगर बारिश लंबी चलती है तो ओवरों की कटौती शुरू होगी. अंतिम कटऑफ टाइम रात 11 बजकर 50 मिनट का होगा और उसके बाद फिर 5-5 ओवरों का मैच कराया जा सकता है. अगर 5-5 ओवर का खेल भी संभव नहीं हो पाता है तो फिर फाइनल के कारण सिर्फ विजेता तय करने के लिए रात के 1 बजकर 20 मिनट तक सुपर ओवर कराया जा सकता है.
रिजर्व डे भी बारिश से धुला तब क्या होगा?
समान्य तौर पर नॉकआउट मैच के लिए रिजर्व डे का नियम होता है. हालांकि, पूरी कोशिश होती है कि मैच वाले दिन ही नतीजा निकल जाए, लेकिन किसी कारण से मैच पूरा नहीं होता है तो फिर आगे का खेल रिजर्व डे में पूरा किया जाता है, लेकिन सवाल ये है कि अगर रिजर्व डे में भी खेल पूरा नहीं होता है तो फिर क्या होगा. रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा जहां वह पहले दिन रुका था. अगर पहले दिन सिर्फ टॉस हुआ था या कुछ ओवरों का खेल हुआ था तो रिजर्व डे पर मैच नए सिरे से शुरू नहीं होगा, बल्कि उसी स्कोर और उसी स्थिति से आगे बढ़ेगा. रिजर्व डे पर बिल्कुल नए सिरे से पूरे 20-20 ओवर का मैच कराने की कोशिश की जाएगी. इसके लिए भी वही समय और वही अतिरिक्त 2 घंटे का नियम लागू होगा.
अब सवाल ये उठता है कि अगर रिजर्व डे में भी खेल नहीं होता है, लगातार बारिश होती है और अतिरिक्त एक्सट्रा टाइम मिलाकर भी 5-5 ओवर का मैच या सुपर ओवर कराना संभव नहीं हो पाता है तो तब क्या होगा. ऐसी स्थिति में फिर मैच को रद्द घोषित कर दिया जाएगा. इसके बाद फिर आईपीएल नियमों के मुताबिक जो टीम लीग स्टेज के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रही थी उसे सीधे विजेता घोषित कर दिया जाएगा.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



