Image Slider

Thief fleeing with stolen e-rickshaw battery caught.



साहिबाबाद। गरिमा गार्डन में घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर भाग रहे शातिर को पकड़ा। गरिमा गार्डन निवासी ई-रिक्शा मालिक अंकित कुमार ने बताया कि उनका ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा था। जब वह घर से बाहर निकले तो चोर उनके ई -रिक्शा से बैटरी चोरी कर रहा था। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। उन्होंने अपने भाई रोहित के साथ पीछा कर चोर को दबोच लिया। उसके पास से एक कट्टे में से दो बैटरी बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सीमापुरी दिल्ली निवासी दानिश भुट्टा बताया। मामले में अंकित ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||