Image Slider

Last Updated:

Sariska Tiger Reserve: भीषण गर्मी के बीच हुई बारिश ने सरिस्का टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों को बड़ी राहत दी है. बारिश के बाद जंगल के वाटर पॉइंट्स पर वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ गई हैं. इसी दौरान एक बाघ अपने शावकों के साथ पानी के स्रोत के पास नजर आया, जहां उनके मनमोहक और प्राकृतिक व्यवहार ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. बाघ और शावकों के ये खूबसूरत दृश्य कैमरे में कैद हो गए, जो अब वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. बारिश के बाद सरिस्का का प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों की सक्रियता पर्यटकों और फोटोग्राफरों के लिए खास आकर्षण बन गई है.

ख़बरें फटाफट

Sariska Tiger Reserve: अलवर जिले में पिछले कई दिनों से पढ़ रही भीषण गर्मी से आम लोग सहित जंगली जानवर भी परेशान नजर आ रहे थे. ऐसे में गुरुवार और शुक्रवार शाम को बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है. वहीं शुक्रवार को एक बार फिर तेज हवा के साथ आसमान में घने बादल छा गए और खैरथल तिजारा और अलवर जिले में बारिश का दौर शुरू हो गया करीब डेढ़ घंटे तक तक रुक-रुक कर बारिश होती रही. कहीं तेज हवा के साथ बारिश हुई तो कहीं लगातार बूंदाबांदी का दौर चला.

सरिस्का टाइगर रिजर्व में हाल ही में हुई बारिश के बाद बाघ-बाघिन और उनके शावकों के लिए बनाए गए वाटर पॉइंट बारिश के पानी से लबालब भर गए हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए बाघिन एसटी-19 और उसके शावकों ने इन जलाशयों का भरपूर आनंद लिया. एसटी-19 के शावक पानी में अठखेलियां करते और जमकर डुबकियां लगाते नजर आए, जिसका दृश्य बेहद आकर्षक रहा. सरिस्का के जंगल में एसटी-19 अपने शावकों के साथ लगातार साइटिंग देती रहती है, जिससे पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिलता है. बाघिन और उसके शावकों की यह मनमोहक गतिविधि पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है और वन्यजीवन प्रेमियों को सरिस्का की ओर खींच रही है.

दो दिन से हो रही बारिश
अलवर जिले में पिछले दो दिन से हो रही बारिश के कारण खैरथल-तिजारा जिले में भीषण गर्मी से सरिस्का के जंगली जानवर को राहत मिली. बारिश के कारण जिले का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 37 डिग्री पर आ गया. ऐसे में ठंडा मौसम का आनंद लेने के लिए बाघ बाघिन और शावक जंगल से बाहर निकलकर साइटिंग कर रहे हैं. अब सरिस्का में अब कुल बाघों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है. अगर इस समय सरिस्का टाइगर रिजर्व में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो सुबह 6:00 – 9:30 और दोपहर 3:00 – 6:30 तक सफारी कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Jagriti DubeyHi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||