Image Slider

 

नई दिल्ली. गोविंदा और करिश्मा कपूर का ‘सातों जनम तुझको पाते’ सदाबहार रोमांटिक गानों में से एक है. यह सुपरहिट गाना साल 1996 में आई ब्लॉकबस्टर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म हीरो नं. 1 का है, जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर की आइकॉनिक जोड़ी ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक कुमार सानू ने अपनी मखमली आवाज से सजाया था. इसका बेहद सुरीला और कैची संगीत आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था, जबकि इसके प्यारे बोल समीर ने लिखे थे. खूबसूरत वादियों और विदेशों के शानदार लोकेशंस पर फिल्माए गए इस गाने में गोविंदा और करिश्मा कपूर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, मैचिंग आउटफिट्स और उनका सिंपल लेकिन ग्रेसफुल डांस दर्शकों के दिलों को छू गया था. यह गाना आज भी शादियों और रोमांटिक प्लेलिस्ट का एक अनिवार्य हिस्सा बना हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||