Lucknow News: राजधानी लखनऊ का चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट इमरजेंसी और डायवर्ट लैंडिंग के लिए संकटमोचक बनकर उभरा है. एक ही दिन में पांच विमानों की इमरजेंसी या फिर डायवर्ट लैंडिंग करवाई गई है. पुणे से दिल्ली जा रही फ्लाइट का तो फ्यूल भी ख़त्म होने वाला था. लेकिन ATC की सूझबूझ की वजह से सुरक्षित लैंडिंग हुई.
लखनऊ एयरपोर्ट पर विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग
लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुणे से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट AI1839 लो फ्यूल की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX1231 भी खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट की गई. दिल्ली से पटना के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस IX1346 को भी ख़राब मौसम की वजह से लखनऊ में उतारा गया. मौसम सामान्य होने के बाद इसे पटना के लिए रवाना किया गया. चंडीगढ़ से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6394 को भी ख़राब मौसम की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट किया गया. साथ ही इंडिगो की फ्लाइट 6E2769 की भी लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.
दिल्ली-पटना रूट सबसे ज्यादा प्रभावित
एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की इन उड़ानों को मुख्य रूप से दिल्ली और पटना में लौ विजिबिलिटी और ख़राब मौसम के कारण लखनऊ की ओर मोड़ा गया. लखनऊ एयरपोर्ट पर ATC ने इस व्यवस्था को मुस्तैदी से हैंडल किया सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. अब इसी बात से अंदाजा से लगाया जा सकता है कि लखनऊ एयरपोर्ट एक सुरक्षित और वैकल्पिक हवाई अड्डे के रूप में उभरा है. हालांकि, यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन किसी भी प्रकार की अनहोनी टल गई. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में कुछ क्षेत्रों में मौसम में सुधार की उम्मीद है, लेकिन यात्री सलाह दी जाती है कि अपनी फ्लाइट की स्थिति की लगातार जांच करते रहें.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



