Image Slider

Laptop Stolen After Breaking Car Window



इंदिरापुरम। चोरों ने आदित्य मॉल के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसमें से लैपटॉप चोरी कर लिया। चालक कार पर पहुंचा तो घटना का पता चला। मामले की शिकायत इंदिरापुरम थाना पुलिस से की गई है। सुनील कुमार गौड़ निवासी इंदिरापुरम रेल विहार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मई को वह दोस्तों के साथ आदित्य मॉल के पास खाना खाने गए थे। कार उन्होंने आदित्य मॉल के पास खड़ी की थी। खाना खाकर वापस आए तो कार का शीशा टूटा मिला और कार में रखा लैपटॉप का गायब था। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||