UP News: आजकल भले ही मौसम के बदलाव की वजह उतनी गर्मी की मार नहीं है. पर यूपी में कई जगहों से बिजली कटौती की शिकायत सामने आ रही हैं. मथुरा में तो पिछले 24 घंटे से बिजली गुल है. ऐसे में लोगों में गुस्सा भड़क गया. वहीं, इधर ऊर्जा मंत्री ने सपा के आरोपों को खारिज कर दिया है. साफ कहा है कि पिछली सरकार ने जर्जर बिजली ढांचा, महंगे बिजली खरीद समझौते और भ्रष्टाचार की विरासत छोड़ी. हम सबसे ज्यादा बिजली दे रहे हैं.
यूपी में बिजली कटौती पर ऊर्जा मंत्री.
क्या कहा ऊर्जा मंत्री ने?
ऊर्जा मंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने जर्जर बिजली ढांचा, महंगे बिजली खरीद समझौते और भ्रष्टाचार की विरासत छोड़ी. उन्होंने बताया कि सरकार ने बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 4500 मेगावाट नई थर्मल ऊर्जा जोड़ी है, जल्द ही घाटमपुर की 600 मेगावाट यूनिट शुरू होगी और मेजा में 2400 मेगावाट की नई परियोजना को मंजूरी मिली है. उन्होंने 1912 हेल्पलाइन की क्षमता बढ़ाने और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया.
बस इटावा-मैनपुरी को दी बिजली
कानपुर, उन्नाव, नोएडा में केबिल कटने जैसी मानवजनित कारणों से समस्या हुई. हम यूपी के इतिहास में सर्वाधिक बिजली दे रहे हैं. हमारे पास पर्याप्त बिजली है. कई बार स्थितियां हमारे भी हाथ में नहीं होती. इसलिए सपा को कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है. सपा के 1 लाख 21 हजार के सापेक्ष 3 लाख मजरो को बिजली दे रहे हैं. वे सिर्फ मैनपुरी, इटावा में बिजली देकर खुश हो जाते थे. सपा सरकार में 13 हजार MW की सप्लाई होती थी. आज 32 हजार MW की डिमांड पूरी कर रहे है. कई बार बिजली आपूर्ति में समस्याएं आती है.
सपा सरकार में लगे जर्जर तारों-खंभों के चलते बिजली विभाग की दुर्दशा है. सपा ने हाई कास्ट पर पॉवर प्रेक्योरमेंट का PPA किया. यहां तक कि इन लोगों ने बिना मेरिट भाई भतीजों की भर्ती की. भ्रष्टाचार करने वाले लाखों लोगों को सरकारी नौकारियों में भर दिया. ऐसे कई हजार भ्रष्ट लोग बिजली विभाग में भी है. सपा ने बिजली कर्मचारियों की भविष्य निधि का घोटाला किया. सपा ने बिजली विभाग में 1 लाख करोड़ से अधिक का घोटाला किया. बबूल की तरह बिजली विभाग में आए लोगो को बाहर किया गया. भ्रष्टाचार कर जनता को परेशान कर सरकार की छवि खराब करने वालों को बाहर किया.
अभी भी कुछ बचे हैं बेइमान अधिकारी
बिजली विभाग के अधिकांश कर्मचारी ईमानदारी से काम कर रहे हैं. बबूल की तरह कुछ कर्मचारी-अधिकारी अभी भी मनमानी कर रहे हैं. कई अधिकारी सरकार की छवि की चिंता ना कर अपनी पॉकेट भरने की चिंता करते हैं. ऐसे अधिकारी मेरा और सरकार का नाम बदनाम कर रहे हैं. इन लोगों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की है और आगे भी करेंगे. 1947 से 2017 तक UP का 5100 MW थर्मल का उत्पादन था. हमनें 4500 MW थर्मल ऊर्जा को जोड़ने का कार्य किया. जल्द ही 600MW की घाटमपुर यूनिट शुरू होने वाली है. 70 साल से अधिक योगी सरकार में बिजली उत्पादन बढ़ा. 5 हजार MW रूफ टॉप सोलर से बिजली उत्पादन हो रहा है. मेजा में 800 MW की तीन 2400 MW यूनिट लगाने की मंजूरी मिल गई है.
मथुरा में 24 घंटे से बिजली गुल
मथुरा में पिछले 24 घंटे से बिजली न आने पर लोगों का गुस्सा फूट गया. राधापुरम बिजली घर पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया. पूछा आखिर लाइट क्यों नहीं आ रही है. इस पर एसडीओ सहित सक्षम अधिकारी लाइट न आने का कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पाए. इस पर गुस्साए लोगों ने बिजली घर के सामने जाम लगा दिया. जाम लगाने के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई. पिछले 24 घंटे से बिजली न आने से पानी सप्लाई , इनवर्टर सप्लाई पूरी तरह हुई ठप्प. 24 घंटे बाद भी फाल्ट न मिल पाने के चलते पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



