‘पूरा सेंटर ही बिक गया…’ AI और मोबाइल से हल हो रहे सवाल!
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो किसी अज्ञात परीक्षा केंद्र का है, जहां सरकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा चल रही थी. वीडियो के साथ लिखे पोस्ट में दावा किया गया है- हे भगवान! इस ऑनलाइन परीक्षा को देखिए, जहां हर कोई अपने मोबाइल से सवाल हल कर रहा है और कुछ लोग बस खड़े तमाशा देख रहे हैं. हर कोई जवाब भरने के लिए एआई (AI) और इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है, जरा सोचिए कि वहां क्या अराजकता मची होगी. ऐसा लगता है जैसे पूरा सेंटर ही बेच दिया गया हो. वीडियो में परीक्षा हॉल के अंदर का माहौल किसी मछली बाजार जैसा दिख रहा है, जहां सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है.
Ohh My God ऑनलाइन परीक्षा देखिये
जिसमें सब मोबाइल लेके प्रश्न हल कर रहे है और कुछ लोग खड़े है
AI का use करके सब उत्तर लगा रहे तो सोचिए कितना गंध मचा है. ये तो लगता है पूरा सेंटर बिक गया था
अगर इस तरह पेपर होगा तो पढ़ने वाले एक बच्चे नहीं होंगे और बेरोजगारी बढ़ती… pic.twitter.com/iMktfAI7Fi
रात-रात भर पढ़ने वाले छात्रों का उड़ाया गया मजाक
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे बेहद शर्मनाक बताया है. एक यूजर ने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा- यह उन सभी उम्मीदवारों का सरेआम मजाक है जो रातों की नींद हराम करके पढ़ाई करते हैं. लोगों का कहना है कि जब इस तरह से बिना योग्यता के अयोग्य लोग सिस्टम के अंदर घुस जाएंगे तो डिग्रियों की वैल्यू खत्म हो जाएगी. यह धांधली भविष्य में मेहनत करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदों और उनके मोटिवेशन को पूरी तरह खत्म कर देगी, जिससे बेरोजगारी की समस्या और विकराल हो जाएगी.
SSC GD का है मामला? कड़ी सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स ने इस परीक्षा के पैटर्न की तुलना कर्मचारी चयन आयोग की जीडी परीक्षा (SSC GD) से की. एक यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा- अगर यह मामला SSC GD का है तो परीक्षा केंद्रों पर आमतौर पर बहुत सख्त कैमरा सर्विलांस होता है. यूजर ने बरेली के एक सेंटर का अपना पुराना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वहां हर कंप्यूटर सिस्टम की बारीकी से निगरानी की जाती है. ऐसे में यह सवाल बड़ा हो जाता है कि आखिर किस सरकारी परीक्षा में और किस एजेंसी की लापरवाही की वजह से यह सुरक्षा चूक हुई है?
क्या सच में फुलप्रूफ है डिजिटल सिस्टम? तथ्यों की जांच जरूरी
इस पूरे विवाद के बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रक्रियात्मक पहलुओं पर भी ध्यान खींचा. विशेषज्ञों और कुछ सजग यूजर्स का कहना है कि आज के दौर में सरकारी ऑनलाइन परीक्षाओं में रजिस्ट्रेशन के समय की फोटो और लैब में ली गई लाइव फोटो का कड़ा मिलान किया जाता है. इतने सख्त प्रोटोकॉल के बीच ऐसी घटना होना सिस्टम के अंदर बैठे लोगों की मिलीभगत की तरफ इशारा करती है. बहरहाल, उम्मीदवार अब मांग कर रहे हैं कि सरकार इस वायरल वीडियो का संज्ञान ले, केंद्र की पहचान करे और सच सामने लाने के लिए इसकी तुरंत जांच कराई जाए.
नोट- यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. News18 हिंदी इसकी जवाबदेही नहीं लेता है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



