Image Slider

Last Updated:

Saharanpur News: पिलखनी और डूमवाला गांव के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. दरअसल, सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू किया.जब पुलिस को बदमाशों ने देखा तो फायरिंग शुरू कर दी. इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की.

कौन हैं वो एहसान, जिस पर था 1 लाख का इनाम, पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिरायाZoom

यूपी पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर.

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश एहसान के दो गोली लगी है. इससे मौके पर ही मौत हो गई. बता दें, इस बदमाश पर एक लाख का इनाम घोषित था. जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया है. वहीं, एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही के दो-दो गोली लगी है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है. उनका इलाज चल रहा है. मुठभेड़ सरसावा-चिलकाना के बीच डूमवाला गांव के पास हुई है.

पुलिस को मिली थी सूचना

थाना सरसावा क्षेत्र के पिलखनी और डूमवाला गांव के बीच मुठभेड़ हु़ई है. सूचना मिली कि कुछ बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान पिलखनी से डूमवाला मार्ग पर बदमाशों से पुलिस का आमना-सामना हो गया. खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं.

पैर में लगी गोली

मुठभेड़ के दौरान एहसान पुत्र रियासत निवासी गांव कपूरी को गोली लगी. पुलिस के मुताबिक, बदमाश के सीने और पैर में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसका एक साथी पुलिस का चकमा देकर फरार हो गया. मुठभेड़ में सरसावा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा के बाएं हाथ में दो गोलियां लगी हैं. इसके अलावा हेड कांस्टेबल सोनू भी गोली लगने से घायल हुए हैं. दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||