Image Slider

Last Updated:

पूजा भट्ट का एक बयान काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. दरअसल उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, कि परवीन बॉबी की जिंदगी बहुत ही दुख भरी थी उनके आखिरी समय में उनके साथ जो कुछ भी हुआ वो बिल्कुल ठीक नहीं थीं. मैं उन्हें करीब से जानती हूं, उन्होंने कहा- कि परवीन ने कहा था कि अमिताभ बच्चन उन्हें जान से मारना चाहते हैं!अब इस सालों पुरानी बात को लेकर एक्ट्रेस ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं, जो काफी ज्यादा चर्चा में है. नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर.

Zoom

परवीन बॉबी और अमिताभ बच्चन को लेकर पूजा भट्ट ने किया खुलासा( फोटो साभार-IMDB)

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट ने हाल ही में दिग्गज अदाकारा परवीन बाबी के जीवन के दर्दनाक आखिरी दिनों को याद किया. पूजा भट्ट ने बताया कि परवीन बाबी अपने अंतिम समय में गहरे डर, अकेलेपन और डिप्रेशन से गुजर रही थीं. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी आया था जब परवीन बाबी को लगने लगा था कि अमिताभ बच्चन उन्हें मारना चाहते हैं.

दरअसल हाल ही में पूजा भट्ट ने विक्की लालवानी को इंटरव्यू दिया है. जहां उन्होंने कई सारे टॉपिक्स पर बात की. इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पिता महेश भट्ट और परवीन बाबी के रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की.दरअसल एक समय पर पुजा भट्ट के पापा महेश भट्ट परवीन को डेट कर चुके हैं. पूजा ने बताया कि उन्होंने बचपन में परवीन बाबी को बेहद करीब से देखा था. उनके मुताबिक, परवीन बाबी बेहद खूबसूरत, संवेदनशील और समझदार महिला थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनकी मानसिक हालत बिगड़ती चली गई और उन्होंने खुद को दुनिया से अलग कर लिया था.

लंबा इंटरव्यू देकर लगाए थे आरोप

पूजा भट्ट ने बताया कि परवीन बाबी ने एक समय लंबा इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमिताभ बच्चन उन्हें मारना चाहते हैं. एक्ट्रेस ने कहा जब वो वापस आई थीं तो मुझे याद है कि वो स्टारडस्ट के ऑफिस में बैठी थीं. जेरॉक्स मशीन यूज कर रही थीं.उस दौरान अमिताभ बच्चन को लेकर दिए उनके बयान ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया था. पूजा के मुताबिक, परवीन बाबी को ऐसा लगने लगा था कि कई लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं और उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि परवीन बाबी का डर इतना बढ़ गया था कि वह लोगों पर आसानी से भरोसा नहीं कर पाती थीं. यही वजह थी कि धीरे-धीरे वह सबसे दूर होती चली गईं. एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे ये भी याद कि परवीन सिर्फ अंडे खाती थीं,क्योंकि उन्हें लगता था कि बाकी सारी चीजों में इंडस्ट्री ने जहर मिला दिया है.

महेश भट्ट ने करीब से देखा था दर्द

पूजा भट्ट ने कहा कि उनके पिता महेश भट्ट ने परवीन बाबी के संघर्ष को बहुत करीब से देखा था. दोनों के रिश्ते खत्म होने के बाद भी महेश भट्ट हमेशा उनकी चिंता करते थे. पूजा के अनुसार, परवीन बाबी का जीवन बाहर से जितना ग्लैमरस दिखाई देता था, अंदर से वह उतना ही अकेलेपन और परेशानियों से भरा हुआ था.उन्होंने कहा कि मानसिक बीमारी ने परवीन बाबी की जिंदगी पर गहरा असर डाला था. धीरे-धीरे उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना कम कर दिया और खुद को अपने घर तक सीमित कर लिया था. पूजा ने इंटरव्यू में आगे कहा,’मुझे याद है कि मेरे पिता मुझे उनके घर लेकर जाते थे. वो बहुत खूबसूरत थीं और मुझसे प्यार करती थीं. मैं कभी नहीं भूलूंगी जिस तरह से उन्होंने मुझे परफ्यूम गिफ्ट किया था. उनका नेचर ही देने का था.’

आखिरी दिनों में पूरी तरह अकेली पड़ गई थीं

पूजा भट्ट ने बातचीत में बताया कि परवीन बाबी के आखिरी दिन बेहद मुश्किल थे. वह अक्सर डरी हुई रहती थीं और उन्हें लगता था कि कोई उनका पीछा कर रहा है. इसी डर और तनाव ने उन्हें पूरी तरह अकेला कर दिया था.बता दें कि परवीन बाबी लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में गिनी जाती रहीं. उन्होंने अपने दौर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई. बता दें कि एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के साथ अमर अकबर एंथोनी, काला पत्थर और नमक हलाल जैसी फिल्मों में काम किया था. जिससे उन्हें दर्शकों से काफी प्यार मिला, लेकिन 2980 के दशक की शुरूआत में परवीन को दौरे पड़ने लगे. जिसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उनपर इंटरनेशनल गैंगस्टर होने का इल्जाम लगाया. उनका कहना था कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें किडनैप किया और उनके कान में माइक्रोचिप लगाने की कोशिश की. हालांकि जांच के दौरान पता चला कि परवीन बॉबी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हैं.वहीं अमिताभ बच्चन के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले.

परवीन बाबी की मौत ने सबको झकझोर दिया था

साल 2005 में परवीन बाबी अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाई गई थीं. उनकी मौत की खबर ने पूरे बॉलीवुड को झकझोर दिया था. लंबे समय तक अकेले रहने और मानसिक परेशानियों से जूझने वाली परवीन बाबी की जिंदगी आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे दर्दनाक कहानियों में गिनी जाती है. पूजा भट्ट के इस बयान के बाद एक बार फिर परवीन बाबी के संघर्ष और उनके दर्दभरे आखिरी दिनों की चर्चा शुरू हो गई है.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||