Bengaluru-Bhubaneswar Akasa Air Flight News: लखनऊ एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई, जब बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP-1503 की इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी शुरू की गई. जानकारी के मुताबिक भुवनेश्वर में खराब मौसम के चलते विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
अकासा एयर फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
लखनऊ एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई, जब बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP-1503 की इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी शुरू की गई. जानकारी के मुताबिक भुवनेश्वर में खराब मौसम के चलते विमान को लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया था.
सूत्रों के अनुसार उड़ान के दौरान विमान का ईंधन तेजी से कम होने लगा. जिसके बाद पायलट ने ATC को अलर्ट जारी किया. हालात को देखते हुए लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल फुल इमरजेंसी घोषित कर रनवे को खाली करा दिया. एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और एम्बुलेंस को तैनात किया गया. रात 9:21 बजे विमान ने रनवे-09 पर सुरक्षित लैंडिंग की. फ्लाइट में कुल 194 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे.
सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों और क्रू ने राहत की सांस ली. बताया जा रहा है कि विमान बोइंग 737 मैक्स (VT-YAJ) था. करीब 9:30 बजे एयरपोर्ट प्रशासन ने फुल इमरजेंसी वापस ले ली.
इसके बाद विमान में दोबारा ईंधन भरा गया. पायलट की ओर से सभी सिस्टम सामान्य होने की जानकारी देने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की गई.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



