Image Slider

Transformer Load Distributed in Gyan Khand-2; Power Outage Lasted Two Hours



इंदिरापुरम। ज्ञान खंड-2 क्षेत्र में बिजनेस प्लान के तहत ट्रांसफार्मर का लोड डिवाइड करने के दौरान करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के अनुसार ज्ञान खंड-2 प्लॉट नंबर-13 के सामने रखे ट्रांसफार्मर का लोड बांटा गया। इसके चलते ज्ञान खंड-2 के प्लॉट नंबर 1 से 20 तक बिजली सप्लाई दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बंद रही। सीएस-3 क्षेत्र के 17, 18 और 19 नंबर इलाके की बिजली आपूर्ति भी इसी अवधि में प्रभावित रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, इस मामले में ऊर्जा निगम जोन तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत मरम्मत कार्य के दौरान शटडाउन लिया गया था।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||