Image Slider

Last Updated:

Sambhal News: संभल में सालों से कूड़े के ढेर में दफन पौराणिक ब्रह्मावर्त तीर्थ क्षेत्र को जिला प्रशासन ने कब्ज़ा मुक्त कराया है. स्थानीय लोगों ने इस तीर्थ स्थल को कूड़े के ढेर में तब्दली कर कब्जा किया था. अब जिला प्रशासन की तरफ से इसका जीर्णोद्धार कराया जाएगा.

सालों से कूड़े में दफन था पौराणिक ब्रह्मवर्त तीर्थ, संभल प्रशासन ने कराया मुक्तZoom

संभल में एक और तीर्थ स्थल कब्जा मुक्त

संभल. 69 तीर्थक्षेत्र के मशहूर यूपी के संभल में पौराणिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. इसी क्रम में संभल प्रशासन ने एक और तीर्थस्थल को कब्जा मुक्त कराकर उसके सौन्दर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है. तहसील प्रशासन ने पौराणिक ब्रह्मवर्त तीर्थ से कूड़ा हटवा कर उसे मूलरूप में लाने का काम शुरु कर दिया है. पुराणों के मुताबिक इस तीर्थ स्थल पर श्राद्ध तर्पण करने से पितरों के तृप्त होने की मान्यता है. संभल माहात्म्य में भी ब्रह्मवर्त तीर्थ का वर्णन मिलता है.

संभल के मुजाहिदपुर सराय में स्थित ब्रह्मवर्त तीर्थ है. 12 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थित यह तीर्थ पिछले 40 साल से स्थानीय लोगों के कब्जे में था. जिस पर घूर और डाल कर कब्जा किया गया था. तहसील प्रशासन की टीम ने पैमाइश कर गंदगी को हटवा कर पौराणिक तीर्थ को कब्जा मुक्त करा दिया है. तहसील प्रशासन विकास विभाग से तीर्थ का सौदर्यीकरण कराएगा. कब्जा हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को कंवलपुर सराय में भी एक तीर्थ को प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया था, जिसके बाद लगातार दूसरे दिन आज एक और तीर्थ को कब्जा मुक्त कराया गया है. प्राचीन 69 तीर्थ और उन्नीस कूप के साथ ही संभल में पौराणिक जल तीर्थ हैं, जिसे ब्रह्मवर्त तीर्थ के नाम से जाना जाता है. यहां पितरों के तर्पण की पौराणिक मान्यता है.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल के पौराणिक तीर्थ स्थलों और कूपों के जीर्णोद्धार के निर्देश दिए हैं. जिसके बाद से ही डेम के निर्देश पर पौराणिक तीर्थों और कूपों को कब्जा मुक्त करवाकर उनका सौन्दर्यीकरण का काम किया जा रहा है. योगी सरकार ने इसके लिए बजट में भी प्रवबधान किया गया है. अब इस तीर्थ के सामने आने के बाद ग्रामीणों में उत्साह है.  जिला प्रशासन का कहना है कि जीर्णोद्धार के बाद यह तीर्थस्थल संभल की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देगा.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाताअमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||