Image Slider

होमखेलक्रिकेटPBKS पर RCB की जीत से 4 टीमों को होगा फायदा, समझें क्या है पूरा सिनेरियो

Last Updated:

RCB vs PBKS Match playoff scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का लीग स्टेज अब खत्म होने वाला है. हालांकि, अभी तक एक भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है. इसके पीछे का कारण है कि प्लेऑफ सिनेरियो अब काफी उलझ गया है. हालांकि, पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच होने वाले मैच से तस्वीरें साफ हो सकती है.

Zoom

डिफेंडिंग चैंपियन है आरसीबी की टीम

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच पर फैंस की पैनी नजर होगी. इस मुकाबले के नतीजा से प्लेऑफ का सिनेरियो साफ हो जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी 12 मैचों में 16 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में अभी टॉप पर है. ऐसे में आरसीबी की टीम पंजाब के खिलाफ मैच में जीत हासिल करती है तो वह 18 अंक लेकर इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी.

सिर्फ इतना ही नहीं, आरसीबी अगर धर्मशाला में खेले जाने वाले मैच में पंजाब को हरा देती है तो उससे 4-4 टीमों का फायदा होगा. दरअसल, पंजाब के 12 मैच में अभी 13 अंक हैं. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स 12 मैच में 12 अंक हासिल कर चुकी है. दोनों के पास अभी दो-दो मैच है. ऐसी स्थिति में अगर सीएसके और राजस्थान की टीम अपने बचे हुए मैचों में जीत हासिल कर लेती है तो फिर उसके 16 अंक हो जाएंगे और फिर पंजाब चाहकर भी अंतिम मैच में सीएसके और राजस्थान के 16 अंकों की बराबरी नहीं कर पाएगी. क्योंकि वह अपने अंतिम लीग में जीत भी जाता है उसके 15 अंक ही हो पाएंगे.

केकेआर और दिल्ली की उम्मीद भी रहेगी बरकरार

आरसीबी की जीत से राजस्थान और सीएसके के अलावा केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें भी बरकरार रहेगी. शुरुआत में लगातार हार झेलने वाली केकेआर ने आखिर में दमदार वापसी की है. केकेआर अबतक कुल 12 मैच खेली है, जिसमें उसके 11 पॉइंट है. चुकी आरसीबी से हारकर पंजाब ज्यादा से ज्यादा 15 पॉइंट तक पहुंच पाएगी. वहीं केकेआर अपने बचे हुए दोनों मैच जीतती है तो उसके भी 15 अंक हो जाएंगे. ऐसी स्थिति में मामला बराबरी का हो जाएगा और फिर रनरेट तय करेगा कि प्लेऑफ में कौन जाएगा.

हालांकि, इसमें सबसे कम उम्मीद दिल्ली के लिए बची हुई है. दिल्ली कैपिटल्स को न सिर्फ अपने दोनों मैच जीतने होंगे बल्कि उसे सीएसके, केकेआर और पंजाब के लिए हार की दुआ भी करनी होगी. क्योंकि दिल्ली अब सिर्फ 14 पॉइंट तक पहुंच सकती है. ऐसे में अगर सीएसके, राजस्थान और पंजाब यहां से एक भी मैच नहीं जीतती है तब दिल्ली के पास 14 अंक के साथ प्लेऑफ में जाने का मौका बनेगा.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||