बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी साल 1999 में फिल्म दिल क्या करे की शूटिंग के दौरान एक भयानक कार हादसे का शिकार हो गई थीं. बेंगलुरु में एक ट्रक से हुई इस टक्कर में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और शीशे के कई टुकड़े चेहरे में घुस गए थे. इस बुरे वक्त में उनके को-स्टार अजय देवगन उनके लिए मसीहा बनकर सामने आए थे. अजय ने न सिर्फ उनका हौसला बढ़ाया, बल्कि दुनिया से इस खबर को छिपाकर उनका बेस्ट प्लास्टिक सर्जन से इलाज भी कराया.
अजय देवगन ने एक्ट्रेस को बुरे वक्त में दिया था सहारा.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी साल 1999 में हुए अपने उस भयानक कार एक्सीडेंट को आज भी नहीं भूल पाई हैं. इस हादसे के दर्द को वो अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं. इसी सिलसिले में एक बार ‘द कपिल शर्मा शो’ में उन्होंने बताया था कि अजय देवगन उनके अब तक के सबसे ज्यादा ख्याल रखने वाले को-स्टार रहे हैं. महिमा के मुताबिक, जब फिल्म दिल क्या करे की शूटिंग के दौरान उनका ये भीषण एक्सीडेंट हुआ था, तब अजय देवगन मसीहा बनकर सामने आए और उन्होंने महिमा का पूरा साथ दिया था.
महिमा चौधरी को करियर खत्म होने का सताया था डर
महिमा ने आगे बताया कि उस समय उन्हें बहुत डर लग रहा था कि अगर उनकी चोटों की खबर फैल गई तो उनका करियर खत्म हो जाएगा. उन्होंने अजय देवगन और फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश झा से गुजारिश की थी कि वे इस दुर्घटना की खबर किसी को न बताएं. दोनों ने महिमा का पूरा साथ दिया और उनके इलाज में मदद की.
अजय देवगन के साथ शेयर किया था स्क्रीन
सुभाष घई की फिल्म परदेस से डेब्यू करने वाली महिमा साल 1999 में आई फिल्म दिल क्या करे में लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आई थीं. फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, काजोल और चंद्रचूड़ सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में थे. इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया और निर्माण वीरू देवगन व वीणा देवगन ने किया था.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



