मौसमी चटर्जी ने पुराने दिनों को याद करते हुए जीतेंद्र के साथ काम करने के अपने अनुभव शेयर किए. मौसमी ने कहा, ”जीतेंद्र बेहद मेहनती कलाकार थे और निर्माता-निर्देशकों के पसंदीदा कलाकारों में गिने जाते थे.”
मौसमी चटर्जी ने जीतेंद्र के साथ काम करने के एक्सपीरिएंस को शेयर किया.
इस दौरान मौसमी चटर्जी ने पुराने दिनों को याद करते हुए जीतेंद्र के साथ काम करने के अपने अनुभव शेयर किए. मौसमी ने कहा, ”जीतेंद्र बेहद मेहनती कलाकार थे और निर्माता-निर्देशकों के पसंदीदा कलाकारों में गिने जाते थे.” उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ”जीतेंद्र ‘प्रोड्यूसर के आदमी’ थे, क्योंकि वह कभी भी अपने काम में लापरवाही नहीं करते थे.”
मौसमी चटर्जी ने बताया, ”अगर शूटिंग की पारी सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होनी होती थी, तो जीतेंद्र सुबह साढ़े आठ बजे तक पूरी तरह तैयार होकर सेट पर पहुंच जाते थे. वह बाकी कलाकारों और टीम के लोगों को भी समय पर तैयार होने के लिए कहते थे. वह बार-बार सभी से कहते थे कि जल्दी तैयार हो जाओ ताकि शूटिंग समय पर शुरू हो सके.”
वहीं, रीना रॉय ने भी जीतेंद्र की इस आदत की तारीफ की. रीना रॉय ने कहा, ”जब पूरी टीम किसी दूसरी जगह बाहर शूटिंग के लिए जाती थी, तब भी जीतेंद्र सबसे पहले तैयार रहते थे. वह होटल के रिसेप्शन से फोन करके बाकी कलाकारों को उठाते और कहते कि आउटडोर शूटिंग के लिए निकलना है, इसलिए जल्दी रेडी हो जाओ.”
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



