कमल हासन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान कमल ने थलापति को एक किताब भेंट की. इसके साथ ही उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए सरकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म, टैक्स छूट, एंटी पाइरेसी टीम समेत 6 मांगें रखीं. इसकी तस्वीरें एक्स पर शेयर कर अपनी मांग वाला नोट भी शेयर किया.
कमल हासन ने थलापति विजय से मुलाकात की. (फोटो साभारः एक्स @ikamalhaasan)
मुंबई. साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने तमिल सिनेमा के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के सामने अपनी 6 मांगें रखी हैं. उनका मानना है कि बदलते समय में फिल्म इंडस्ट्री को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और अगर समय रहते सही कदम नहीं उठाए गए, तो इससे फिल्मों से जुड़े हजारों लोगों पर असर पड़ सकता है. अभिनेता कमल हासन ने मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की और एक्स टाइमलाइन पर इस बारे में जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा, ”आज मैंने तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की. उन्होंने तमिलनाडु के विकास के लिए अपने कई सपनों को साझा किया. मुलाकात के दौरान उन्होंने जो विनम्रता और स्नेह दिखाया, उससे मैं गर्व से भर गया.”
उन्होंने आगे कहा, ”मैंने तमिलनाडु सरकार के सामने 6 मांगें रखी हैं. मैंने ये भी बताया है कि इस समय तमिल फिल्म इंडस्ट्री कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं. अगर समय रहते सही कदम नहीं उठाए गए, इससे उन हजारों लोगों पर असर पड़ सकता है, जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं. ऐसे में इंडस्ट्री को समर्थन और प्यार की जरूरत है. आशा है कि इससे लाभ मिलेगा.”
कमल हासन की 6 मांगों में सबसे बड़ी मांग सरकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म शुरू करने की रही. उन्होंने कहा, “सरकार को ऐसा मंच बनाना चाहिए जहां लोग कम कीमत में तमिल फिल्में, स्वतंत्र फिल्में और डॉक्यूमेंट्री देख सकें. इससे छोटे फिल्मकारों और नए कलाकारों को भी अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा. साथ ही तमिल भाषा और संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा.”
इसके अलावा, कमल हासन ने फिल्मों पर लगने वाले चार प्रतिशत मनोरंजन टैक्स को हटाने की मांग भी की. उन्होंने कहा, “आज फिल्म बनाने का खर्च पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है. थिएटर चलाने वाले लोगों को भी बिजली, स्टाफ और दूसरी चीजों पर ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है. ऐसे में यह टैक्स उनके लिए अतिरिक्त बोझ बन गया है. अगर सरकार यह टैक्स हटा देती है, तो निर्माताओं और थिएटर मालिकों को राहत मिलेगी. इससे ज्यादा लोग फिल्म निर्माण में निवेश करने के लिए आगे आ सकते हैं और थिएटर व्यवसाय भी बेहतर तरीके से चल पाएगा.”
कमल हासन ने डिजिटल पाइरेसी के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि कई बार फिल्म रिलीज होते ही उसकी गैरकानूनी कॉपी इंटरनेट पर आ जाती है, जिससे फिल्मों की कमाई पर बड़ा असर पड़ता है. इसका नुकसान सिर्फ निर्माता को नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री को होता है.
மாண்புமிகு தமிழ்நாடு முதலமைச்சர், தம்பி விஜய் @TVKVijayHQ அவர்களை இன்று நேரில் சந்தித்து வாழ்த்துகளைத் தெரிவித்தேன்.தமிழ்நாட்டை மேம்படுத்தும் பல கனவுகளை உற்சாகத்துடன் பகிர்ந்துகொண்டார். சந்திப்பின்போது அவர் காட்டிய பண்பும் அன்பும் நெகிழ்ச்சியளித்தது.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



