Image Slider

Last Updated:

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के मऊ जनपद और आजमगढ़ के बीच मुहम्मदाबाद गोहना एक ऐसी जगह है जहां प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में रोडवेज बस और वाहन का आवागमन होता है. लेकिन यहां कोई स्थाई बस रुकने के लिए कोई रोडवेज परिसर ना होने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है. ऐसे में परेशान यात्रियों से बात चीत करने के लिए लोकल 18 की टीम मौके पर पहुंची. 

मऊः उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के मऊ जनपद और आजमगढ़ के बीच मुहम्मदाबाद गोहना एक ऐसी जगह है जहां प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में रोडवेज बस और वाहन का आवागमन होता है. लेकिन यहां कोई स्थाई बस रुकने के लिए कोई रोडवेज परिसर ना होने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है. ऐसे में परेशान यात्रियों से बात चीत करने के लिए लोकल 18 की टीम मौके पर पहुंची.

बस स्टैंड ना होने से यात्रियों को हो रही परेशानी

लोकल 18 से बात करते हुए पूर्व विधानसभा बसपा प्रत्याशी डॉक्टर धर्म सिंह गौतम ने बताया कि यहां रोडवेज परिसर के लिए एक रूम का इंतजाम तो किया गया है लेकिन उस रूम में लगभग 15 वर्षों से ताला बंद रहता है. यहां पर कोई रोडवेज परिसर नहीं बनाया गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है. सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है क्योंकि रोडवेज परिसर ना होने से उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है. यदि रोडवेज परिसर बना होता तो यहां सारी सुविधाएं उपलब्ध होती. जैसे कि सुलभ शौचालय, पानी की व्यवस्था सारी व्यवस्थाएं होती लेकिन रोडवेज परिसर ना होने से यह सारी सुविधाएं नहीं मिल पाती है. और यात्रियों को यह कंफ्यूजन होता है कि कौन सी बस कहां जाएगी और कब आएगी. जिससे वह सही समय पर बस को नहीं पकड़ पाते है.

सैकड़ों बसों का रोज है आना-जाना

यदि यहां रोडवेज परिसर होता तो यात्रियों को बसों के आने और जाने का सही समय पता चलता. जबकि बलिया- आजमगढ़ के मध्य यह स्थान है, नाम के लिए तो रोडवेज है लेकिन यहां रोडवेज परिसर नहीं बनाया गया है. जबकि यहां आजमगढ़, वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, बलिया, गाजीपुर समेत कई जनपदों में जाने के लिए यहां से बसें गुजरती हैं. लेकिन रोडवेज परिसर ना होने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है यदि यहां रोडवेज परिसर बन जाए तो यात्रियों को मूल भूत सुविधाएं मिलने लगेगी. कई बार शासन प्रशासन को इस समस्या का अवगत कराया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई.

धरातल पर नहीं है रोडवेज परिसर

खैराबाद जिला पंचायत सदस्य अमरनाथ चौहान ने बताया कि नाम से तो यहां रोडवेज है, लेकिन धरातल पर यहां रोडवेज परिसर नहीं है. जिससे लोगों को काफी परेशानियां हो रही है यदि यहां रोडवेज भवन बना दिया जाए तो यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. बसों का लोगों को इंतजार करना पड़ता है और बस आकर चली जाती है पता नहीं चलता कि उनको कि बस से कहा जाना है और ना ही बस का सही समय पता चल पाता है. इसलिए लोग पूरा दिन इंतजार करते रहते हैं यदि यहां रोडवेज भवन बना दिया जाए तो वहां से आसानी से लोगों का अपने बस का समय पता चल जाएगा और सही समय पर अपने बस को यहां से पकड़ सकते हैं.

बस स्टैंड ना होने से सड़क पर बनी रहती जाम की स्थिति

करहा निवासी रिजवान बताते हैं कि यहां रोडवेज परिसर बस स्टैंड ना होने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है। लोग सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं और बस भी सड़क के किनारे आकर रूकती है. जिससे अक्सर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है यदि बस स्टैंड बन जाए तो परिसर के अंदर बस जाकर रुकेगी. तो सड़क पर जाम की स्थिति नहीं बनेगी ऐसे में सरकार से मांग है कि यहां बस स्टैंड बनाया जाए जिससे यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं मिलने लगे.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||