Image Slider

होमताजा खबरदेशहोर्मुज में बवाल पर भी बाल बांका नहीं हुआ, 20000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा टैंकर

Last Updated:

LPG tanker Symi Reach India: ईरान जंग की वजह से कई तरह की समस्‍याएं सामने आई हैं. उनमें से सबसे गंभीर है – ऊर्जा संकट. पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से होर्मुज स्‍ट्रेट से मालवाहक जहाजों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है. इससे एशिया के साथ ही यूरोप तक में एनर्जी क्राइसिस जैसी स्थिति पैदा हो गई है. इन सबके बीच, भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

होर्मुज में बवाल पर भी बाल बांका नहीं हुआ, 20000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा टैंकरZoom

मार्शल आईलैंड का LPG टैंकर 20000 टन गैस के साथ गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंचा है. (फोटो: ANI)

LPG tanker Symi Reach India: तेल और गैस की किल्‍लतों के बीच भारत के लिए दोहरी खुशखबरी सामने आई है. इराक के बसरा से क्रूड ऑयल लेकर चला स्वेजमैक्स टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट को क्रॉस कर चुका है. अंतिम सूचना के अनुसार, यह टैंकर फिलहाल ओमान की खाड़ी में है और भारत की ओर बढ़ रहा है. दूसरी तरफ, मार्शल आइलैंड का झंडा लगा LPG लदा टैंकर गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंचा है. इसमें 20000 टन लिक्‍वीफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लदा हुआ है. होर्मुज स्‍ट्रेट में बवाल के बीच भारत सरकार अपने तरफ से पूरा प्रयास कर रही है कि देशवासियों को पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर किसी भी तरह की दिक्‍कतों का सामना न करना पड़े. इसको लेकर ईरान समेत तमाम पक्षकारों के साथ लगातार बातचीत चल रही है. BRICS के विदेश मंत्रियों के सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अरागची नई दिल्‍ली आए हुए थे. इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर की उनके साथ लंबी बातचीत हुई थी. उसके बाद क्रूड ऑयल और LPG टैंकर को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

About the Author

authorimg

Manish Kumarबिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||