Image Slider

Last Updated:

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रही हैं. एक वक्त था, जब वह अकेले अपने नाम पर फिल्म को हिट करवाने का दम रखती थीं. मेकर्स भी उनपर खूब भरोसा करते थे, लेकिन एक फिल्ममेकर उनपर भरोसा करना भारी पड़ा. फिल्म में माधुरी की लीड हीरोइन बनाया और रिलीज हुई थी डिजास्टर साबित हुई. डायरेक्टर दुखी हुए और आंसू तक निकल पड़े.

माधुरी दीक्षित ने ‘तेजाब’, ‘हम आपके है कौन’ और ‘साजन’ जैसी हिट ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. उन्होंने अनिल कपूर, अक्षय कुमार, आमिर खान और शाहरुख खान समेत कई एक्टर्स संग हिट फिल्में दी. नब्बे के दशक में माधुरी का स्टारडम पीक पर था. उनके स्टारडम को देखते हुए एक डायरेक्टर ने लीड रोल में कास्ट किया. फिल्म पर पानी की तरह पैसा लगाया, लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई. (फाइल फोटो)

madhuri dixit koyla

यह डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि राकेश रोशन हैं. उन्होंने साल 1997 में आई ‘कोयला’ को डायरेक्ट-प्रोड्यूस किया. शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ऑडियंस को प्रभावित करने में नाकाम रही और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. क्या आप जानते हैं राकेश ने ‘कोयला’ की असफलता के लिए माधुरी दीक्षित को जिम्मेदार ठहराया था?

madhuri dixit koyla

बॉलीवुड शादी के मुताबिक, राकेश रोशन के बेटे और स्टार ऋतिक रोशन ने बताया था कि ‘कोयला’ की असफलता से उनके पिता बहुत दुखी हो गए थे. कोमल नाहटा के साथ ईटीसी बॉलीवुड पर, ऋतिक रोशन ने बताया कि ‘कोयला’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद राकेश रोशन काफी भावुक हो गए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

madhuri dixit koyla

ऋतिक रोशन ने बताया कि उनके पिता को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्होंने फिल्म में बड़ी रकम निवेश की थी. उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता तीन बार रोए थे और ‘कोयला’ की असफलता पहली वजह थी जिससे उनका दिल टूट गया था.

madhuri dixit koyla

ऋतिक रोशन ने कहा कि जब उनके पिता को एहसास हुआ कि उन्होंने अपनी सारी मेहनत की कमाई खो दी है, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने कहा था, “एक और टाइम था जब कोयला के बाद, घर में कुछ समस्या थी. उन्होंने अपनी सारी कमाई खो दी थी, जो भी कमाया था. कुछ-कुछ उन्होंने निवेश किया था वो भी गायब हो गए और किसी को पैसे दिए थे वो भाग गया.”

madhuri dixit koyla

राकेश रोशन ने कथित तौर पर ‘कोयला’ की असफलता के लिए माधुरी दीक्षित को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा था कि माधुरी इतनी सुंदर नहीं थीं कि दर्शकों का दिल जीत सकें. हालांकि, यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर और खुद माधुरी दीक्षित को भी पसंद नहीं आई. उसी साल, माधुरी ने ‘दिल तो पागल है’ फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीता, जिसमें शाहरुख खान और करिश्मा कपूर भी थे. (फिल्म पोस्टर)

madhuri dixit koyla

अवॉर्ड शो में माधुरी ने कहा कि वह यह अवॉर्ड अपने उन आलोचकों को समर्पित करना चाहती हैं, जिन्होंने सोचा था कि उन्हें अपना सामान पैक कर लेना चाहिए और छोड़ देना चाहिए. यह टिप्पणी राकेश रोशन पर एक तंज लगती है, जिन्होंने माना था कि माधुरी की वजह से उनकी फिल्म ‘कोयला’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

माधुरी दीक्षित ने शादी के कई साल बाद कमबैक किया. ‘आजा नचले’, ‘गुलाब गैंग’, ‘डेढ़ इश्किया’ समेत कई फिल्मों काम किया. अब उनकी फिल्म ‘मां बहन’ आने वाली है. उन्होंने ‘द फेम गेम’ से डिजिटल डेब्यू किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||