Adani Group : अमेरिकी सिक्योरिटी एक्सचेंज ने गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ लगाए सभी आरोपों को हटाने के लिए 171 करोड़ रुपये में सेटलमेंट का ऑफर दिया है. अडानी समूह पर आरोप था कि उसने अमेरिकी शेयर बाजार को गलत व भ्रामक जानकारियां दी थी.
अमेरिकी सिक्योरिटी एक्सचेंज ने गौतम अडानी पर सभी आरोप हटाने का फैसला किया है.
अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने आरोपों को निपटाने के लिए 60 लाख डॉलर (करीब 57 करोड़ रुपये) में सेटलमेंट का ऑफर दिया है, जिसे गौतम अडानी ने भी स्वीकार कर लिया है. अमेरिकी एक्सचेंज ने आरोप लगाया है कि गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन ने शेयर बाजार को भ्रामक जानकारियां दी थी. अब मामला सेटल होने के बाद उनकी कंपनियों को विदेश में कारोबार करने में आसानी होगी कई अटके प्रोजेक्ट पर भी सहूलियत मिलेगी.
भतीजे के लिए चुकाएंगे दोगुनी रकम
अमेरिकी एक्सचेंज की ओर से प्रस्तावित सेटलमेंट में गौतम अडानी के साथ उनके भतीजे पर लगे आरोपों को खत्म करना भी शामिल है. अडानी के भतीजे सागर अडानी के साथ 1.2 करोड़ डॉलर (करीब 114 करोड़ रुपये) में सेटलमेंट का प्रस्ताव दिया गया है. अगर यह डील फाइनल होती है तो अडानी समूह को देश के बाहर अपना बिजनेस फैलाने में बड़ी सफलता मिलेगी. सागर अडानी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक हैं. हालांकि, पहले अडानी समूह ने अमेरिकी एक्सचेंज के सभी आरोपों को खारिज किया था. फिलहाल अमेरिकी एक्सचेंज की ओर से न तो अडानी समूह और न ही उसकी किसी यूनिट के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.
फ्रॉड के आरोप भी वापस होंगे
ब्लूमबर्ग के अनुसार, अमेरिका के जस्टिस विभाग ने भी अडानी के खिलाफ लगाए फ्रॉड के आरोपों को हटाने की तैयारी में है. अमेरिकी एक्सचेंज के साथ जस्टिस विभाग की ओर से भी क्लीयरेंस मिलना अडानी समूह के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है. इससे समूह को इंटरनेशनल कैपिटल मार्केट में अपने पैर जमाने और कारोबार बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.
क्या था पूरा मामला
अमेरिकी सिक्योरिटी एक्सचेंज ने नवंबर, 2024 में आरोप लगाया था कि गौतम अडानी ने भारतीय अधिकारियों को करोड़ों रुपये घूस देकर यह खबर फैलाई कि उनकी कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी भारत का सबसे बड़ा सोलर पॉवर प्लांट लगाने की तैयारी में है. अडानी और उनके भतीजे ने 75 करोड़ डॉलर के बॉन्ड ऑफर मामले में भी नियमों को दरकिनार किया है. इन आरोपों के बाद कंपनी को अमेरिकी शेयर बाजार में झटका लगा था. हालांकि, अब मामला सेटल होने के बाद अडानी समूह दोबारा ग्लोबल मार्केट में मजबूती से पांव जमा सकेगा.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



