नई दिल्ली (NEET UG 2026 LIVE Updates). देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है. एक तरफ जहां सीबीआई नीट यूजी पेपर लीक घोटाले की जड़ों तक पहुंचने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रभावित छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है. नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई के हाथों में है. सूत्रों की मानें तो हाल ही में बायोलॉजी टीचर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया गया है.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: नीट यूजी परीक्षा कितने बजे होगी?
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: एनटीए ने जानकारी दी है कि 21 जून को होने वाली इस री-परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक रहेगा. कुल 3 घंटे 15 मिनट के समय में उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक हाजिरी और अन्य सुरक्षा जांच का समय भी शामिल किया गया है.
NEET UG 2026 LIVE: रविवार को होगी नीट यूजी परीक्षा
नीट यूजी 2026 लाइव: नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को रविवार के दिन आयोजित की जा रही है, जिससे उम्मीदवारों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा सकें. देशभर के चिन्हित केंद्रों पर इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: नीट यूजी री-एग्जाम की तारीख का ऐलान
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने चौतरफा दबाव और धांधली के सबूत मिलने के बाद आखिरकार नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है. एनटीए की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यह री-टेस्ट 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा.
NEET UG 2026 LIVE: सिस्टम के अंदरूनी लोगों पर शक
नीट यूजी 2026 लाइव: सीबीआई इस बात से बिल्कुल भी इनकार नहीं कर रही है कि इस स्तर का पेपर लीक बिना किसी विभाग के अंदरूनी सूत्र (इंसाइडर) की मदद के मुमकिन नहीं है. परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कुछ अधिकारियों और प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों के फोन रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.
NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: सोशल मीडिया पर सौदेबाजी
नीट यूजी 2026 लाइव: इस गिरोह के एजेंट सीधे तौर पर कोचिंग हब में जाकर बच्चों से नहीं मिलते थे, बल्कि वे इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम के जरिए सीधे तौर पर ऐसे कमजोर या अमीर उम्मीदवारों को टारगेट करते थे जो मेडिकल में जाने के लिए शॉर्टकट की तलाश में रहते थे.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: 500-600 महत्वपूर्ण प्रश्नों का झांसा
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: गिरोह के सदस्य सीधे पूरा पेपर देने के बजाय कई बार छात्रों और उनके पेरेंट्स को गुमराह करने के लिए 500 से 600 ‘अति महत्वपूर्ण’ प्रश्नों का एक सेट देते थे. वे दावा करते थे कि मुख्य परीक्षा में सारे सवाल इसी सेट से पूछे जाएंगे, जिसके बदले लाखों रुपये वसूले जाते थे.
NEET UG 2026 LIVE: गुरुग्राम और नासिक तक फैले तार
नीट यूजी 2026 लाइव: जांच का दायरा केवल राजस्थान के सीकर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार हरियाणा के गुरुग्राम और महाराष्ट्र के नासिक शहर से भी जुड़ रहे हैं. सीबीआई की कई टीमें इन शहरों में स्थानीय इनपुट के आधार पर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: सीबीआई ने स्थानीय अदालत को सूचित किया है कि गिरफ्तारी के डर से आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन, चैट हिस्ट्री और लैपटॉप के डेटा को पूरी तरह से नष्ट करने का प्रयास किया था. हालांकि, फॉरेंसिक टीमें अब उस डिलीट किए गए डिजिटल डेटा को रिकवर करने में जुटी हैं.
NEET UG 2026 LIVE: रडार पर 150 से ज्यादा छात्र
नीट यूजी 2026 लाइव: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने देश के अलग-अलग हिस्सों से लगभग 150 ऐसे संदिग्ध उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की है, जिनके तार सीधे तौर पर नीट यूजी पेपर लीक गिरोह से जुड़े होने का संदेह है. इन सभी उम्मीदवारों और उनके माता-पिता को जल्द ही पूछताछ के लिए समन भेजा जाएगा.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: कूरियर नेटवर्क का पर्दाफाश:
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: सीबीआई का मानना है कि दिनेश बिवाल और उसके परिवार के कुछ सदस्य केवल पेपर खरीदने वाले नहीं थे, बल्कि वे इस नेटवर्क में ‘कूरियर’ की भूमिका भी निभा रहे थे. वे सीकर और आसपास के इलाकों में अन्य अमीर उम्मीदवारों तक पैसे लेकर पेपर पहुंचाने का काम करते थे.
NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: टेलीग्राम और WhatsApp का इस्तेमाल
नीट यूजी 2026 लाइव: इस पूरे रैकेट में लीक किए गए प्रश्नपत्रों और उनकी उत्तर पुस्तिकाओं को साझा करने के लिए एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे टेलीग्राम और WhatsApp का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया गया था. कूरियर एजेंटों के जरिए इन फाइलों की पीडीएफ कॉपी चुनिंदा ग्रुप्स में बेची गई थी.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: सीकर का ‘कंट्रोल रूम’ फ्लैट
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: जांच अधिकारियों ने सीकर में एक ऐसे किराए के फ्लैट की पहचान की है, जिसे इस पूरे पेपर लीक रैकेट का मुख्य समन्वय केंद्र (कोऑर्डिनेशन सेंटर) बनाया गया था. इसी फ्लैट में बैठकर उम्मीदवारों को लीक प्रश्नपत्र मुहैया कराए जाते थे और उनसे मोटी रकम की उगाही होती थी.
NEET UG 2026 LIVE: 2025 के रिकॉर्ड की दोबारा जांच
नीट यूजी 2026 लाइव: सीबीआई अब दिनेश बिवाल के पुराने पारिवारिक रिकॉर्ड खंगाल रही है.. क्योंकि साल 2025 में उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर दावा किया था कि उसके परिवार के 5 बच्चों ने एक साथ नीट परीक्षा पास की थी. एजेंसी को शक है कि पिछले साल भी इसी तरह धांधली की गई थी.
NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: सोशल मीडिया पर वायरल मार्कशीट
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: नीट घोटाले के आरोपी के बेटे ऋषि बिवाल की आधिकारिक मार्कशीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने नेटिजन्स और ईमानदार स्टूडेंट्स का गुस्सा भड़का दिया है. इस मार्कशीट में साफ दिख रहा है कि बेहद कम नंबर होने के बावजूद उसे कुछ ग्रेस मार्क्स देकर पास कराया गया था.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था काला खेल
नीट यूजी 2026 लाइव: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई की रडार पर आई सह-आरोपी मनीषा वाघमारे को लेकर बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि मनीषा लातूर में साधारण ब्यूटी पार्लर चलाती थी, लेकिन इस पार्लर की आड़ में वह असल में मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी के साथ मिलकर पेपर लीक नेटवर्क का बड़ा सिंडिकेट ऑपरेट कर रही थी. वह इस पार्लर के जरिए ही सीधे तौर पर मेडिकल के छात्रों और बिचौलियों से संपर्क साधती थी और मोटी रकम का लेन-देन करती थी. फिलहाल सीबीआई ने मनीषा के उस नए बैंक खाते को सीज कर दिया है जिसमें छात्रों से वसूले गए लाखों रुपये ट्रांसफर किए गए थे और इस ब्यूटी पार्लर कनेक्शन के सामने आने के बाद अब लातूर से लेकर पुणे तक जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है.
NEET UG 2026 LIVE: मनीषा वाघमारे की गिरफ्तारी के बाद अब मनीषा मंधारे की गिरफ्तारी
नीट यूजी 2026 लाइव: मनीषा वाघमारे के बाद अब मनीषा मंधारे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बायोलॉजी की प्रोफेसर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया. यह अपडेट जांच एजेंसी सीबीआई के सूत्र के मुताबिक है.
NEET UG 2026 LIVE: मनीषा का नया बैंक अकाउंट सीज
नीट यूजी 2026 लाइव: नीट घोटाले में पैसों के लेन-देन को लेकर सीबीआई के हाथ बड़ा वित्तीय सबूत लगा है. जांच में सामने आया है कि नीट के पेपर बेचने और छात्रों से लाखों रुपये वसूलने के लिए आरोपी मनीषा वाघमारे के नाम पर हाल ही में नया बैंक खाता खुलवाया गया था, जिसमें मोटी रकम ट्रांसफर की गई थी. सीबीआई ने इस संदिग्ध बैंक अकाउंट का पता लगाकर इसे तत्काल प्रभाव से सीज (फ्रीज) कर दिया है.
NEET 2026 Paper Leak Case LIVE: पुणे के इंस्टीट्यूट में लगी थी ‘सीक्रेट क्लास’
नीट यूजी 2026 लाइव: सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, पीवी कुलकर्णी, मनीषा वाघमारे और फरार चल रहे दोनों लेक्चरर ने पुणे के एक इंस्टीट्यूट में छात्रों के लिए सीक्रेट कोऑर्डिनेशन क्लास आयोजित की थी. इस क्लास में कड़े पहरे के बीच चारों आरोपियों ने मिलकर छात्रों को लीक प्रश्नपत्र के सवाल और उनके बिल्कुल सटीक जवाब बोल-बोलकर उनकी नोटबुक में नोट करवाए थे, ताकि कोई डिजिटल सबूत पीछे न छूटे.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन, समानता के अधिकार पर हमला
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: याचिका में पेपर लीक को गंभीर संवैधानिक संकट बताया गया है. याचिकाकर्ताओं के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बार-बार होने वाले पेपर लीक और बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां देश के युवाओं के मौलिक अधिकारों का हनन हैं. यह सीधा हमला भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 21 (जीवन और रोजगार के अधिकार) पर है, जिसे अदालत को तुरंत रोकना चाहिए.
NEET UG 2026 LIVE: एनटीए पर नाकामी के गंभीर आरोप
नीट यूजी 2026 लाइव: याचिका में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया गया है कि वह नीट-यूजी 2026 परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने में लगातार और बेहद गंभीर रूप से विफल रही है. कोर्ट को बताया गया कि नीट देश में मेडिकल एडमिशन का एकमात्र रास्ता है, जिससे देश के 22.7 लाख से ज्यादा मासूम और होनहार छात्रों का करियर और भविष्य सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



