Ballia News: बलिया के एक गांव में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है. बलिया में तेंदुआ की खबर मिलते ही न केवल इस गांव में, बल्कि पूरे जनपद में हड़कंप मच गया है. लोकल 18 ने ग्राउंड पर पहुंचकर इसकी जानकारी ली तो पता चला कि आगे विस्तार से जानिए.
स्थानीय निर्भय यादव ने कहा कि यह बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र का पुरुषोत्तम पट्टी ग्राम सभा है, जहां पर दिन में 9 बजे के करीब में तेंदुआ देखा गया था. यहां पर एक किसान अपने खेत में चारे की कटाई करने आए थे. ज्वार के खेत में वहीं पर तेंदुआ हमला किया था. इसी दौरान वह देख नहीं पाए थे कि तेंदुआ है या कोई अन्य जानवर है. लेकिन कुछ ही देर बाद फिर जब गांव के लड़कों को जानकारी मिली कि तेंदुआ आया है, तो वह फिर सारे के खेत में गए.
पूरे गांव में डर का माहौल
उसके बाद से फिर तेंदुआ उन बच्चों पर हमला बोल दिया था, जिसमें से एक राजा यादव नाम का लड़का गंभीर रूप से चोटिल हो गया. इसके बाद से तो ग्रामीणों ने फिर प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी. ग्रामीणों की ओर से और उसके बाद फिर प्रशासन की ओर से तेंदुआ के पकड़ने का प्रयास जारी है, ताकि उसे पकड़ा जाए. हालांकि अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं मिली है. वन विभाग की टीम ने गोरखपुर की टीम को सूचना दी है, जो आने वाली है. हालांकि, ग्रामीण बहुत परेशान है. पूरे पुरुषोत्तम पट्टी ग्राम सभा में डर का माहौल है.
तेंदुए ने शख्स पर किया हमला
गांव निवासी गुड्डू मलिक ने कहा कि तेंदुआ के हमले से विजय यादव 60 वर्षीय और राजा यादव 16 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जब हल्ला हुआ, तो लोगों को विश्वास नहीं था कि यहां तेंदुआ आ जाएगा. फिर भी काफी संख्या में लोग खेत के तरफ गए. यहां आने पर कुछ दबा हुआ जानवर दिखा, तो लोग यह सोचकर आगे बढ़े कि कोई जंगली जानवर होगा, लेकिन आगे राजा यादव था, जिसपर जानवर ने हमला कर दिया. उसने बताया कि वह बहुत बड़ा लगभग ढाई क्विंटल के वजन वाला तेंदुआ था. इसके बाद मौके पर वन विभाग के अधिकारी आए हुए हैं, लेकिन बलिया जनपद में वह सिस्टम नहीं है, जिससे इस तेंदुआ का रेस्क्यू किया जा सके. गोरखपुर से इस तेंदुए को पकड़ने वाली टीम आ रही है, आते के आधे में तेंदुआ का रेस्क्यू किया जाएगा. अभी इस खेत में चलाए गए ड्रोन के मुताबिक, तेंदुआ इसी में छिपा हुआ है.
वन विभाग ने लोगों को किया अलर्ट
उप प्रभागीय वनाधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही रेंज की टीम घेराबंदी कर चुकी है. फिलहाल गोरखपुर की टीम के लिए ऊपर से आदेश जारी हो गया है और वह टीम रवाना हो चुकी है. गोरखपुर की टीम आते ही रेस्क्यू तुरंत हो जाएगा, जो तस्वीर सामने आई है उसके हिसाब से यह तेंदुआ ही लग रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक रेस्क्यू नहीं हो जाता है, तब तक लोग बड़ी सावधानी से रखें अपने मवेशियों को खुद और अपने बच्चों को घर से निकलने ना दें. रात में अकेले ना निकलें, कम से कम अपने साथ तीन-चार लोगों को रखें और हाथ में डंडा के साथ विशेष रूप से टॉर्च या रोशनी का प्रबंध जरूर करें.
क्षेत्रीय वनाधिकारी बांसडीह/मनियर धीरेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली कि इस ग्राम सभा में तेंदुआ का हमला हुआ है, तो तुरंत टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया गया. लगातार तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी है. अधिकारियों ने घायल पीड़ितों से भी बातचीत की है. हालांकि, इसमें ग्रामीणों का भी सहयोग है. गोरखपुर से आ रही टीम के बाद इसका रेस्क्यू जल्द कर लिया जाएगा.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


