Petrol Diesel Price Hike Akhilesh Yadav Tweet: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमने पहले ही कहा साइकिल से बेहतर कुछ नहीं है.
पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना.
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम
बता दें कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने आज से पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है, जिसमें पेट्रोल 2 रुपये 79 पैसे बढ़ा है तो वहीं डीजल का दाम 3 रुपये 01 पैसे बढ़ाया गया है. इस बढ़ोतरी के बाद से सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखने को मिल रही है, जो लोग तेल भरवाने आ रहे हैं, अभी उनको पता भी नहीं है. हालांकि जिनको पता है, वह क्या कहें यह उनको समझ में नहीं आ रहा है. फिलहाल पेट्रोल व डीजल की बढ़ी हुई कीमतों की वजह से चीजें महंगी होनी निश्चित है.इसके अलावा लोग देश हित में इस फैसले पर सरकार का सहयोग कर रहे हैं.
गाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर क्या बोले लोग
आज सुबह जब गाजियाबाद के लोग पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने पहुंचे, तो वहां सामान्य पेट्रोल पर ₹2.98, प्रीमियम पेट्रोल पर ₹3 और डीजल पर ₹3 की बढ़ोतरी देखने को मिली. लोगों का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री पहले ही आगाह कर चुके थे कि आने वाले समय में महंगाई बढ़ सकती है. लोगों का यह भी कहना है कि इस वैश्विक स्थिति के बीच सरकार अपने स्तर पर लगातार काम कर रही है. हालांकि, सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



