Image Slider

Last Updated:

विक्की कौशल के जन्मदिन के खास मौके पर उनके पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है. विक्की के बचपन की एक अनदेखी तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने बेटे पर जमकर प्यार बरसाया. शाम कौशल ने लिखा कि उन्हें विक्की जैसा बेटा पाकर बेहद गर्व महसूस होता है. उन्होंने विक्की को हमेशा खुश रहने और जीवन में यूं ही आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया. पिता-बेटे का यह खूबसूरत और इमोशनल बॉन्ड फैंस का दिल जीत रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

विक्की कौशल आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल आज यानी 16 मई को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर करीबी लोग और फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. वहीं. अब मशहूर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने अपने बेटे विक्की कौशल के बर्थडे पर जमकर प्यार लुटाया है. उन्होंने बेटे के लिए सोशल मीडिया पर बर्थडे पोस्ट किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में उन्होंने विक्की की सफलता पर गर्व जाहिर किया.

शाम कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की. इस तस्वीर में वह विक्की कौशल के साथ एक सोफे पर आराम से बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. शाम ने ब्लैक कलर की शर्ट पहनी हुई है, वहीं विक्की ब्लू कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ शाम कौशल ने अपने बेटे के लिए कैप्शन में भावुक शब्द लिखे.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||